फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   पहले कराया झाड़ फूंक, अब करा रहे इलाज

पहले कराया झाड़ फूंक, अब करा रहे इलाज

Fri, 31 Aug 2018 01:44 AM IST
Updated Fri, 31 Aug 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
पहले कराया झाड़ फूंक, अब करा रहे इलाज
वाराणसी। मानसिक बीमारियों पर नियंत्रण के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से दुआ से दवा तक अभियान की शुरूआत गुरुवार से हो गई। इसके तहत कैंट स्थित हजरत बाबा बहादुर शहीद मजार विशेष शिविर लगाया गया, जहां 70 लोगों की काउंसिलिंग की गई, जो इलाज के लिए तैयार हो गए। वहीं शिविर में पहुंचे 22 लोगों का इलाज किया गया।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से चलाए जा रहे इस अभियान के तहत मानसिक बीमारियों पर नियंत्रण के लिए धर्मगुरुओं की सहमति से मंदिरों, मस्जिदों सहित अन्य धार्मिक स्थलों पर स्वास्थ्य शिविर लगाने का निर्णय लिया गया था। इसमें लोगों को झाड़-फूंक के बजाय स्वास्थ्य सुविधाओं के माध्यम से इस बीमारी का इलाज कराने के लिए प्रेरित करने की बात कही गई थी। गुरुवार को लगे शिविर में शिविर में 38 लोगों ने अपना पंजीकरण कराया, जिनमें 22 लोगों की दवा शुरू कर दी गई, जबकि बाकी 16 लोगों को मंडलीय अस्पताल बुलाया गया है। यहां जांच के बाद उनका भी इलाज शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

मनोचिकित्सक डॉ. रवींद्र कुशवाहा ने बताया कि जिन लोगों का इलाज शुरू किया गया है, उनमें अधिकतर साइकोसिस, डिसोसिएशन (हिस्टीरिया), मिर्गी और एनजाईटी के कारण परेशान थे और लोगों के बहकावे में आकर लंबे समय से झाड-फूंक और भूत-प्रेत के चक्कर में पड़े थे। इसके अलावा दरगाह पर झाड़-फूंक के उद्देश्य से आए करीब 70 लोगों ने अपना पंजीकरण कराकर अपनी समस्या बताई, जिसे चिकित्सकों ने दूर करने की बात कही। ऐसे लोग जो इस बात पर तैयार थे कि वे झाड़-फूंक के साथ इलाज भी कराएंगे, उन्हें मंडलीय अस्पताल बुलाया गया। इस दौरान साइको सोशल वर्कर इला त्रिपाठी और अमृता त्रिपाठी आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed