फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   आजमगढ़ : गलत तरीके से हुआ था प्रस्ताव, अब युवा कल्याण विभाग बनाएगा स्टेडियम

आजमगढ़ : गलत तरीके से हुआ था प्रस्ताव, अब युवा कल्याण विभाग बनाएगा स्टेडियम

Tue, 21 Aug 2018 12:36 AM IST
Updated Tue, 21 Aug 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
आजमगढ़ : गलत तरीके से हुआ था प्रस्ताव, अब युवा कल्याण विभाग बनाएगा स्टेडियम
आजमगढ़। राज्यसभा की पूर्व सदस्य और सिने तारिका शबाना आजमी के गांव मेजवां में आधुनिक सुविधाओं से युक्त स्टेडियम बनाने के लिए अगस्त, 2016 में तत्कालीन एसडीएम ने बक्शपुर मेजवां के प्रधान के प्रस्ताव ग्राम सभा की नवीन परती की 0.269 हेक्टेयर जमीन कैफी आजमी खेल मैदान के नाम कर दी थी। आदेश अमल दरामद भी हो गया था। इसी बीच राज्यसभा की पूर्व सदस्य एवं सिने तारिका रेखा ने अपनी निधि से स्टेडियम के लिए लगभग 40 लाख रुपये जारी कर दिए। इसमें प्रथम किस्त के रूप में 32 लाख रुपये का चेक डीएम के पास पहुंच भी गए।
विज्ञापन

धनराशि जारी करने के लिए कराई गई जांच-पड़ताल में पता चला कि जमीन गलत तरीके से कैफी आजमी खेल मैदान के लिए आवंटित कर दी गई थी। ग्राम सभा के जिस प्रस्ताव पर अगस्त, 2016 में तत्कालीन एसडीएम ने नवीन परती की जमीन को निजी संस्था के नाम कर दिया, उन्हें उसका अधिकार ही नहीं था। इसके चलते धनराशि जारी करने में पेंच फंस गया। धनराशि वापस होने की चर्चाएं शुरू होने लगीं। इस पर एसडीएम आशा राम यादव ने 13 अगस्त को पुराने एसडीएम को आदेश को रद्द कर दिया।
विज्ञापन

सोमवार को युवा कल्याण विभाग की ओर से स्टेडियम के लिए जिलाधिकारी के सामने प्रस्ताव पेश किया गया। जिलाधिकारी ने गाटा संख्या 171 की .269 हेक्टेयर जमीन अब युवा कल्याण विभाग के नाम कर दी है। अब युवा कल्याण विभाग उक्त जमीन पर स्टेडियम बनाएगा। पूर्व सांसद रेखा की निधि से अभी 32 लाख रुपये ही प्राप्त हुए हैं लेकिन यह राशि स्टेडियम की 250 मीटर की बाउंड्रीवाल बनाने में ही खर्च हो जाएगी। स्टेडियम के निर्माण मेें लगभग पांच करोड़ रुपये खर्च होंगे। जिलाधिकारी को इसका प्रस्ताव भेजा गया है। स्टेडियम में बैडमिंटन कोर्ट और व्यायामशाला भी बनाई जानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



पूर्व एसडीएम ने नियम विरुद्ध तरीके से प्राइवेट संस्था के नाम नवीन परती की जमीन कर दी थी। पूर्व के आदेश के रद कर इसे अब युवा कल्याण विभाग के नाम कर दिया गया है।

- शिवाकांत द्विवेदी, जिलाधिकारी

डीएम की ओर से मेजवां में .269 हेक्टेयर जमीन युवा कल्याण विभाग के नाम की गई है। स्टेडियम के लिए ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को कार्यदायी संस्था नामित किया गया है।
- राजनेति सिंह, जिला युवा कल्याण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed