{"_id":"5b561bfa4f1c1b47748b6882","slug":"61532369914-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालाब बना खेल का मैदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तालाब बना खेल का मैदान
Updated Tue, 24 Jul 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विंढमगंज। दुद्धी ब्लाक के महुली में आरबीएस खेल मैदान मौजूदा समय में तालाब बन चुका है। इससे खेल मैदान में पानी के निकासी का इंतजाम ही नहीं है। हर साल बरसात में खिलाड़ियों को यह समस्या झेलनी पड़ती है लेकिन कारगर कदम नहीं उठाए गए। इससे खिलाड़ियों में आक्रोश है।
जलभराव की समस्या से जूझ रहे खेल मैदान का उचित रख-रखाव नहीं है। किनारे चहारदीवारी व सरकारी भवन स्थित हैं। पानी के रिसाव से चहारदीवारी खराब हो गई है। बारिश के कारण पूरा मैदान जलमग्न हो गया है। क्लब के खिलाड़ियों ने बताया कि पानी के जमाव के कारण हम खिलाड़ियों को अपने खेलों के अभ्यास में परेशानी हो रही है। गंदगी और फिर उसमें पानी भर जाने के कारण दुर्गंध उठ रही है। आरबीएस फुटबाल के कप्तान राजनाथ गोस्वामी ने बताया कि देख-रेख के अभाव में लोग कूड़ा करकट भी मैदान में फेंक देते है। जिससे खिलाड़ियों को असुविधा होती है। कप्तान ने संबंधितों का इस ओर ध्यान आकृष्ट कराते हुए जल निकासी की उचित व्यवस्था की मांग की है।