{"_id":"5b22d7cd4f1c1b254d8b676b","slug":"61529010125-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश-प्रदेश में समाजवाद लाएं युवा : नरेश उतम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश-प्रदेश में समाजवाद लाएं युवा : नरेश उतम
Updated Fri, 15 Jun 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजातालाब। मेहनत से पढ़ाई करें। राजनीति में समुचित भागीदारी करें। देश और प्रदेश में समाजवाद लाएं। छात्र-युवाओं से गुरुवार को यह आह्वान किया सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने। डॉ. राम मनोहर लोहिया महाविद्यालय भैरव तालाब में छात्रसंघ और लोकबंधु राजनारायण उपवन के उद्घाटन के बाद अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि युवाओं ने ही हमेशा समाज में बदलाव लाया है। ईमानदारी और सच्चाई के साथ देश और समाज के विकास में युवाओं की अहम भूमिका भी उन्होंने रेखांकित की।
कहा कि यह गर्व की बात है कि समाजवादी नेता लोकबंधु राजनारायण काशी के ही थे। जिन्होंने समाजवाद को पूरे देश में फैलाया। कहा कि पूर्ववर्ती सपा सरकार ने कन्या विद्या धन और लैपटॉप के साथ ही आर्थिक सहायता देकर छात्र-छात्राओं को आगे बढ़ाने में हर स्तर पर सहयोग किया। अध्यक्षता कर रहे शतरुद्र प्रकाश ने कहा कि छात्र देश की रीढ़ हैं। युवाओं के दम पर ही देश का विकास हो सकता है। उन्होंने यहां उपस्थित छात्रों को दहेज न लेने की शपथ दिलाई। पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह पटेल, महेंद्र पटेल, संतोष यादव, डॉ. केपी यादव ने भी विचार रखे। छात्रसंघ अध्यक्ष शिवजीत वर्मा, उपाध्यक्ष सीता पटेल, पुस्तकालय मंत्री मनजीत पटेल ने अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। प्राचार्य डॉ. काशीनाथ सिंह ने अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंट किया। संचालन डॉ. कृपाशंकर पाठक ने किया। इस मौके पर अविनाश राय, अखिलेश कुमार मिश्रा, रामप्रसाद पटेल आदि छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।