फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   सरगना समेत चार लुटेरे गिरफ्तार

सरगना समेत चार लुटेरे गिरफ्तार

Sun, 27 May 2018 01:16 AM IST
Updated Sun, 27 May 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
सरगना समेत चार लुटेरे गिरफ्तार
ज्ञानपुर। स्वाट टीम और सुरियावां पुलिस ने चोरी और लूट की घटनाओं को अंजाम देने वाले गिरोह के सरगना और उसके तीन साथियों को शुक्रवार की देर रात सुरियावां के एकौनी मोड़ से गिरफ्तार किया। बदमाशों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की बोलेरो, भारी मात्रा में कपड़े, बैटरी, इन्वर्टर समेत अन्य सामान बरामद किया।
विज्ञापन

पुलिस लाइन सभागार में शनिवार को पुलिस उपाधीक्षक ज्ञानपुर वीके सिंह पत्रकारों के समक्ष गिरफ्तारी का खुलासा किया। उन्होंने कहा कि जिले में बढ़ती चोरी, लूट की घटनाओं को देखते हुए चलाए जा रहे अभियान में शुक्रवार की देर रात पुलिस को यह सफलता हाथ लगी। भदोही और आसपास के जिलों में लूट, चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले गिरोह के सरगना सत्यभान और उसके तीन सहयोगियों सत्यभान पुत्र जयनाथ निवासी सिंहपुर सुरियावां, पन्नालाल सरोज पुत्र हीरालाल भैसहिया सुरियावां, सुरेश पुत्र अजय सत्यभावपुर और मनोज कुमार निवासी रजपुरा गोपाल कुंज भदोही को सुरियावां के एकौनी मोड़ से गिरफ्तार किया। लुटेरों की निशानदेही पर 20 पेटी शराब, एक बोलेरो, एक लैपटाप, तीन बैटरी, एक इन्वर्टर, 12 सेट चांदी की पायल, 50 मीटर लूम का कपड़ा, 47 लेडीज सूट, चार मोबाइल, तीन चाकू और 1500 रुपये नकद बरामद किया गया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि किराए की बोलेरो लेकर घटना को अंजाम देते थे। सीओ ने बताया कि सत्यभान जिले के टॉप पांच अपराधियों में एक है। गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है। एसपी सचिंद्र पटेल ने टीम को 10 हजार पुरस्कार देने की घोषणा की। पुलिस टीम में स्वाट प्रभारी अजय सिंह, राजेश पांडेय, सचिन झा, इंदू प्रकाश, मेराज अली, अजय सिंह यादव, अनिरुद्ध बैसवार, सर्वेश राय, सुभाष सिंह और सुरियावां थाना प्रभारी संजय कुमार राय, बेलाल अहमद और संजय सिंह शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed