फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   पंचक्रोशी यात्रियों की समस्या जानने पहुंचे विधायक

पंचक्रोशी यात्रियों की समस्या जानने पहुंचे विधायक

Thu, 24 May 2018 02:28 AM IST
Updated Thu, 24 May 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
पंचक्रोशी यात्रियों की समस्या जानने पहुंचे विधायक
वाराणसी। पंचक्रोशी तीर्थ मार्ग पर यात्रियों की समस्या को जानने के लिए कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने समर्थकों संग पैदल यात्रा की। अस्सी घाट से कंदवा तक उन्होंने रास्ते और व्यवस्था का जायजा लिया। कंदवा में व्याप्त गड़बडि़यों को देखकर विधायक ने संबंधित अधिकारियों को इसे जल्द से जल्द दुरुस्त करने का निर्देश भी दिया।
विज्ञापन

बुधवार को कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव सुबह पांच बजे अस्सी घाट से पैदल ही समर्थकों के साथ अस्सी से कंदवा पहुंचे। विधायक ने बताया कि नरिया से करौंदी तक सड़क पर गिट्टियां उखड़ी हुई हैं। मलिहान बस्ती में यात्रा मार्ग पर सीवर बह रहा है। इसके अलावा पूरे रास्ते भर तीर्थयात्रियों के लिए पानी की कोई व्यवस्था नहीं है। रास्ते में लगे हुए दर्जनों हैंडपंप खराब पड़े हुए हैं। कंदवा में पेयजल की समस्या तो सबसे अधिक गंभीर है। विधायक ने संबंधित अधिकारियों को स्वास्थ्य शिविर लगाने, रात्रि में बिजली कटौती नहीं करने और पेयजल की समस्या को जल्द से जल्द दुरुस्त करने का निर्देश दिया। विधायक के साथ अशोक पटेल, शत्रुघ्न पटेल, अमित सिंह, दिलमोहन तिवारी, डॉ. देवाशीष, रामलाल, अरविंद सिंह, राजीव , ऋतु सिंह सहित दर्जनों लोग रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed