{"_id":"5b008a3d4f1c1b1a5e8b5b86","slug":"61526762045-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बख्शे नहीं जाएंगे हादसे के जिम्मेदार अधिकारी0","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बख्शे नहीं जाएंगे हादसे के जिम्मेदार अधिकारी0
Updated Sun, 20 May 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फ्लाईओवर हादसे के लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई के संकेत दिए हैं। योगी ने कहा कि प्रथम दृष्टया जो अधिकारी दोषी पाए गए उन पर अनुशासनात्मक कार्रवाई हो चुकी है, बाकियों को भी बख्शा नहीं जाएगा। बस जांच रिपोर्ट का इंतजार है। दो दिवसीय दौरे के पहले दिन रात 12 बजे बीएचयू सुंदर बगिया में कैंसर सेंटर निर्माण कार्य का जायजा लेने के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान योगी बहुत सख्त दिखे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हादसे की घटना में सेतु निगम अधिकारियों पर जो प्रारंभिक कार्रवाई होनी थी, उसके लिए संबंधित विभाग को पहले ही कहा जा चुका था। मामले में सात अधिकारियों पर प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने के मामले में विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई हो चुकी है।
बाकी विवेचना चल रही है, जिसकी रिपोर्ट आनी बाकी है। योगी ने कहा कि गुणवत्ता आदि के लिए भी जांच का सैंपल भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर कोई भी दोषी बख्शा नहीं जाएगा। एक सवाल के जवाब में कहा कि किसी को भी शासन की योजनाओं के साथ छेड़छाड़ और आमजन के जीवन के साथ खिलवाड़ करने की छूट नहीं है।