{"_id":"5afddb114f1c1bd3408b616d","slug":"61526586129-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाली-खड़ंजे निर्माण में 42 हजार गबन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाली-खड़ंजे निर्माण में 42 हजार गबन
Updated Fri, 18 May 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। औराई विकास खंड के कैयरमऊ गांव के नाली, खड़ंजा और शौचालय के काम में 42,600 रुपये का गबन उजागर हुआ है। यह जांच ग्रामीणों द्वारा लगाए गए आरोप के आधार पर डीएम ने करवाई थी। इसमें जांच अधिकारी की आख्या के मद्देनजर प्रधान और सेक्रेटरी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।
कैयरमऊ गांव निवासी रामजीत कुमार सिंह संग अन्य ग्रामीणों ने कुछ माह पूर्व जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर गांव के विकास कार्यों में धांधली का आरोप लगाया था। डीएम के निर्देश पर जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी को जांच अधिकारी नामित किया। जांच के दौरान नौ कार्यों की जांच की गई। इसमें खड़ंजा, शौचालय, नाली समेत अन्य कार्य शामिल रहे। नौ कार्यों में तीन हजार से लेकर पांच हजार तक गड़बड़ी पाई गई। सभी को मिलाकर 42 हजार 600 रुपये का गबन सामने आया। जांच में हैंडपंपों के रिबोर में जहां गड़बड़ी मिली, वहीं शौचालय की गुणवत्ता भी ठीक नहीं पाई गई। डीपीआरओ अनिल कुमार त्रिपाठी ने कहा कि जांच में गड़बड़ी मिली थी। इसमें प्रधान और सेक्रेटरी को नोटिस जारी कर 15 दिन में जवाब प्रस्तुत करने को कहा गया है। तय समय पर न आने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।