{"_id":"5af4973e4f1c1b360b8b96fb","slug":"61525978942-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"83 हेक्टेयर में रोपे जाएंगे 92 हजार पौधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
83 हेक्टेयर में रोपे जाएंगे 92 हजार पौधे
Updated Fri, 11 May 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। पर्यावरण को हरा-भरा बनाने के लिए वन विभाग की ओर से वर्ष 2018 में 92 हजार पौधे लगाए जाएंगे। शासन की ओर से लक्ष्य तय होने के बाद विभाग इसकी तैयारी में जुट गया है। तीनों रेंज में पौधरोपण के लिए 83 हेक्टेयर जमीन चयनित की गई है।
विकास की भागदौड़ में तेजी से पेड़ों की कटाई की जा रही है। बढ़ते औद्योगिक क्षेत्र एवं बढ़ती जनसंख्या के साथ ही जीवनदायी पेड़ों के कटने से पर्यावरण का संतुलन बिगड़ने लगा है। इसको संतुलित करने के लिए सरकारों की ओर से प्रति वर्ष व्यापक पैमाने पर पौधरोपण अभियान चलाया जाता है। 2018 में शासन की ओर से सामाजिक वानिकी योजना के तहत 83 हेक्टेयर में 92 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसमें नीम, अर्जुन, जामुन समेत अन्य प्रजाति के पौधे शामिल होंगे। शासन से लक्ष्य निर्धारित होने के बाद वन विभाग की ओर से तैयारी शुरू हो गई है। जुलाई में बारिश शुरू होने के साथ ही पौधरोपण भी शुरू होगा। प्रभारी प्रभागीय वनाधिकारी राकेश चौधरी ने कहा कि पौधरोपण का लक्ष्य तय किया गया है। जुलाई में बारिश शुरू होने के बाद तीनों रेंज में पौधरोपण किया जाएगा।