{"_id":"5aee0a054f1c1b87648b6007","slug":"61525549573-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाधान दिवस में भी फरियादी निराश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाधान दिवस में भी फरियादी निराश
Updated Sun, 06 May 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। समाधान दिवस और संपूर्ण समाधान दिवस पर भी महज औपचारिक आयोजन बन कर रह गए हैं। हर महीने तहसीलों और थानों में होने वाले समाधान दिवस में भी जन समस्याओं का निराकरण नहीं हो पा रहा। शनिवार को जिले की चार कोतवाली और पांच थानों में आयोजित समाधान दिवस में कुल 66 प्रार्थना पत्र आए, लेकिन इनमें मात्र दो का निस्तारण हो सका।
शनिवार को समाधान दिवस पर औराई कोतवालीडीएम और एसपी ने जनता की शिकायतें सुनीं। इस मौके पर आईं राजस्व और अपराध से जुड़ीं शिकायतों के निस्तारण के लिए लेखपाल और हल्का दरोगा को अधिकारियों ने निर्देशित किया। डीएम ने कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस और समाधान दिवस में आने वाली शिकायतों का प्राथमिकता से निस्तारण किया जाए। हमेशा की तरह इस बार भी उन्होंने लापरवाही बर्दाश्त नहीं करने की चेतावनी दी। सभी कोतवाली और थानों में आए 66 प्रार्थना पत्रों में 50 राजस्व विभाग और 16 पुलिस विभाग से जुड़े थे। सुरियावां और औराई में एक-एक शिकायतों का निस्तारण हुआ। ज्ञानपुर कोतवाली में चार, गोपीगंज में चार, कोइरौना में 12, भदोही में 13, चौरी में दो, ऊंज में छह और दुर्गागंज में आए सात प्रार्थना पत्रों में एक का भी निस्तारण नहीं हो सका। हालांकि शिकायतों के निराकरण के लिए सभी स्थानों पर टीमें जरूर भेजी गईं।