फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   हवाईअड्डे पर बढ़ेंगी यात्री सुविधाएं0

हवाईअड्डे पर बढ़ेंगी यात्री सुविधाएं0

Fri, 04 May 2018 01:48 AM IST
Updated Fri, 04 May 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
हवाईअड्डे पर बढ़ेंगी यात्री सुविधाएं0
बाबतपुर। लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर विमान यात्रियों की बढ़ती हुई संख्या को देखते हुए मुख्य टर्मिनल भवन के एप्रन साइड में दो नए एयरोब्रिज लगाने की तैयारियां शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन

अभी तक हवाई अड्डे पर आगमन और प्रस्थान के लिए एप्रन साइड में दो ही एयरोब्रिज हैं जबकि हवाई अड्डे पर प्रतिदिन 56 उड़ानों का आवागमन हो रहा है। दोपहर और शाम को एक साथ दो से तीन विमानों का आगमन होता है। ऐसे में एयरोब्रिज के खाली न रहने से दिक्कतें होती हैं। ये दोनों एयरोब्रिज भी पुराने टर्मिनल भवन के पीछे नंबर एक और चार पर हैं। वहां से नए टर्मिनल भवन की दूरी अधिक होने के चलते यात्रियों को एयरोब्रिज पर खड़े विमान तक पैदल आना-जाना पड़ता है। सबसे ज्यादा समस्या गर्मी और बरसात के मौसम में होती है। यात्रियों की ओर से समय-समय पर इसकी शिकायतें टर्मिनल प्रबंधक से भी की जाती रही हैं। यही कारण है कि अब यात्रियों की सुविधा को देखते हुए हवाई अड्डे पर मुख्य टर्मिनल भवन के एप्रन साइड में दो एयरोब्रिज और बनाए जाएंगे।
विज्ञापन

मुख्य टर्मिनल भवन में बदलाव की तैयारी
हवाईअड्डे के मुख्य टर्मिनल भवन में यात्रियों की सुविधा को देखते हुए आगामी दिनों में कई महत्वपूर्ण बदलाव किए जाने हैं। इसको लेकर भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के अधिकारी सर्वे कर रहे हैं। बदलाव के बाद यात्री सुविधाओं में बढ़ोतरी के साथ ही टर्मिनल भवन और आकर्षक बन जाएगा। इस सिलसिले में प्राधिकरण की टीम कुछ दिन पहले हवाईअड्डे पर आई थी। सर्वे के दौरान एटीसी को स्थानांतरित करने और मुख्य टर्मिनल भवन में बदलाव का खाका तैयार किया गया। यात्रियों को अपने बैग लेने के लिए इंतजार न करना पड़े, इसके लिए एक कन्वेयर बेल्ट भी बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

2020 तक बन जाएगा नया टर्मिनल
एयरपोर्ट के अधिकारियों के मुताबिक यात्रियों की बढ़ती संख्या का कहना है कि दो साल बाद नए टर्मिनल भवन की आवश्यकता पड़ेगी। इसके मद्देनजर प्राधिकरण मुख्यालय की ओर से कवायद शुरू कर दी गई है। भविष्य की जरूरतों के हिसाब से 2020 तक नया टर्मिनल भवन बनकर तैयार हो जाएगा। दरअसल, हवाईअड्डे पर वर्तमान टर्मिनल भवन में विमान यात्रियों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए एयरपोर्ट अथारिटी ने कुछ माह पहले बीएचयू के 60 छात्र-छात्राओं से टर्मिनल भवन में सर्वे कराया था। तीन दिन तक चले सर्वे में सर्वे में टर्मिनल भवन में यात्रियों को लगने वाले समय और दी जाने वाली समस्त सुविधाओं के बारे में पूछताछ और देखरेख कर आंकड़े तैयार किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed