फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   मानव तस्करी का खुलासा, तीन गिरफ्तार

मानव तस्करी का खुलासा, तीन गिरफ्तार

Tue, 10 Apr 2018 01:16 AM IST
Updated Tue, 10 Apr 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
मानव तस्करी का खुलासा, तीन गिरफ्तार
ज्ञानपुर। भदोही थाना क्षेत्र के एक गांव से पखवारे भर पूर्व लापता हुईं दो किशोरियों को क्राइम ब्रांच और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में बरामद कर लिया गया। पुलिस ने महिला तस्करी गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया। तस्कर भटकी युवतियों और किशोरियों को निशाना बनाते थे।
विज्ञापन

सोमवार को पुलिस लाइन सभागार में अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय कुमार ने पत्रकारों के सामने गिरफ्तारी का खुलासा करते हुए बताया कि 22 मार्च 2018 को क्षेत्र के एक व्यक्ति ने तहरीर दी थी कि दो नाबालिग बेटियां लापता हो गईं हैं। मुकदमा दर्ज करने के बाद सीओ भदोही अभिषेक पांडेय के नेतृत्व में क्राइम ब्रांच और भदोही पुलिस मामले की जांच में जुट गई। सर्विलांस के माध्यम से सुराग मिलने पर रविवार की शाम पुलिस ने कानपुर रेलवे स्टेशन के पास से तीन तस्करों को गिरफ्तार कर किशोरियों को बरामद कर लिया। पुलिस की पूछताछ में तस्करों ने बताया कि वे नई दिल्ली में किराए का कमरा लेकर रहते हैं। कई प्रांतों में गैंग के सदस्य फैले हुए हैं, जो रेलवे स्टेशन, बस अड्डों पर भटकी युवितयों को अपने यहां शरण देने के नाम पर फंसाते हैं और फिर बेच देते हैं।
विज्ञापन

एएसपी ने बताया कि बरामद किशोरियों में एक को नोएडा के सतपाल गुज्जर को बेच दिया गया था, जिससे उसने शादी भी कर ली थी। इसकी जानकारी मिलने पर पुलिस नोएडा पहुंची तो किशोरी को लेकर नई दिल्ली में तस्करों के पास पहुंच गया। वहां से सारे लोग किशोरियों को लेकर बिहार भाग रहे थे लेकिन कानपुर मे उन्हें दबोच लिया गया। एएसपी ने बताया कि इस मामले में लक्ष्मी देवी, नवल मिश्रा निवासी कच्ची सराय रोड, मुजफ्फरपुर बिहार, वर्तमान पता पुराना पालम रोड नई दिल्ली और सतपाल गुज्जर निवासी मकौड़ा सूरजपुर, गौतमबुद्ध नगर को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि किशोरियों का मेडिकल कराने के बाद उनके परिवार को सौंप दिया जाएगा। एसपी ने पुलिस टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की। टीम में निरीक्षक सर्विलांस नवीन तिवारी, सरोजमा सिंह, भरत लाल पांडेय, इमरान खान, राधेश्याम कुशवाहा, नरेंद्र सिंह और राजकुमार शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed