फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   चित्रों के जरिए दिया गया गौरैया संरक्षण का संदेश00

चित्रों के जरिए दिया गया गौरैया संरक्षण का संदेश00

Wed, 21 Mar 2018 02:03 AM IST
Updated Wed, 21 Mar 2018 02:03 AM IST
विज्ञापन
चित्रों के जरिए दिया गया गौरैया संरक्षण का संदेश00
वाराणसी। संसार में तरह-तरह के वन्य जीव और पक्षी पाए जाते हैं लेकिन प्रकृति की मार सुरक्षा और संरक्षण के अभाव में कई जीव-जंतु व पक्षी विलुप्त होते जा रहे हैं। गौरैया इनमें ही एक है। मंगलवार को विश्व गौरैया दिवस पर विवेंडर फाउंडेशन ने ‘सेव बर्ड’ की थीम पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन कर लोगों में पक्षियों के प्रति प्रेम जगाने और विलुप्त हो रही गौरैया को संरक्षित करने का संदेश दिया। बताया गया कि गौरेया की तादाद को बढ़ाया जा सकता है वशर्ते लोग जागरूक हो जाएं।
विज्ञापन

अस्सी घाट पर बीएचयू, काशी विद्यापीठ और अन्य शिक्षा संस्थानों से जुड़े चित्रकार छात्र-छात्राओं ने अपनी कला के जरिए पक्षी प्रेम को जाहिर किया। किसी ने स्केचिंग के जरिए तो किसी ने पेंटिंग के जरिए गौरैया के प्रति चिंता जाहिर की। प्रतियोगिता में भाग लेने वालों में अवधेश सिंह, सुनील मौर्या, काजल निगम और लक्ष्मी सिंह और गोविंद शर्मा आदि शामिल रहे। संस्था की ओर से गौरैया को बचाने के लिए हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ कलाकार अनिल शर्मा ने भी पेंटिंग के जरिए गौरैया को संरक्षित करने का संदेश दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर बीएचयू की चीफ प्रॉक्टर प्रो. रोयना सिंह रहीं। इस बीच वानप्रस्थ सामाजिक संस्था की ओर से अस्सी घाट पर ‘बर्ड हाउस’ वितरित किया गया। सभी को गौरैया संरक्षण की शपथ दिलाई गई। संस्था के महासचिव राकेश के मिड्ढा ने कहा कि जिन घरों में चिड़ियां चहचहाती हैं और कन्या खिलखिलाती हैं, उस घर में वास्तु दोष नहीं होता है। पेड़ों की कम होती संख्या, मोबाइल टावर रेडिएशन और कीटनाशकों के अंधाधुंध इस्तेमाल के कारण गौरैया विलुप्त हो रही है। इस मौके पर डॉ. रत्नेश वर्मा, प्रमोद मिश्रा, अमर अग्रवाल, डॉ. अनिल गुप्ता, राजीव अग्रवाल, वासुदेव गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed