{"_id":"5aac2ee64f1c1b68248b5ab2","slug":"61521233638-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब सरकारी दीवारों पर लिखना महंगा पड़ेगा0","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब सरकारी दीवारों पर लिखना महंगा पड़ेगा0
Updated Sat, 17 Mar 2018 02:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। अब सरकारी दीवारोेें पर प्रचार-प्रसार करना कोचिंग संचालकों और अन्य निजी संस्थाओं को महंगा पड़ेगा। नगर निगम इन्हें नोटिस जारी करते हुए जवाब मांगा है। जिन्हें पहले ही नोटिस जारी कर चुके हैं उनके खिलाफ अब जुर्माने की कार्रवाई करनेे की तैयारी चल रही है। इससे कोचिंग संचालकों को जल्द ही लंबी चपत लगने वाली है।
शहर की निजी संस्थाएं या कोचिंग संचालकों की ओर से लगातार गंगा घाट और शहर की सरकारी और निजी भवनों की दीवारों पर लिखकर प्रचार प्रसार किया जा रहा है। इसको साफ कराने को लेकर नगर निगम परेशान है। नगर निगम कई बार नोटिस देकर चेतावनी दी है, लेकिन स्थिति जस की तस है। इससे परेशान होकर नगर निगम अब उनसे जुर्माना वसूलने की तैयारी करा रहा है। इसमें जहां-जहां दीवारों पर प्रचार-प्रसार के लिए लिखा गया है। उनकी फोटोग्राफी कराकर उसकी नाप ली जा रही है। ताकि अब साइज के अनुसार प्रचार-प्रसार करने वालों से जुर्माने के रूप में राशि वसूल की जा सके। इसमें सबसेे अधिक कोचिंग संचालक हैं। नगर आयुक्त डॉ. नितिन बंसल ने कहा कि इस तरह के प्रचार करने वालों के खिलाफ जुर्माना भरने के लिए सबूत के साथ नोटिस भेजा जाए, ताकि वे कोई आपत्ति न उठा सकें।