{"_id":"5a4be7674f1c1b4a018b54d5","slug":"61514923879-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेनियाबाग में वैवाहिक समारोह में फायरिंग, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेनियाबाग में वैवाहिक समारोह में फायरिंग, एक घायल
Updated Wed, 03 Jan 2018 01:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। चौक थाना अंतर्गत बेनियाबाग में सोमवार की रात आयोजित वैवाहिक समारोह में आर्केस्ट्रा के दौरान हुई हवाई फायरिंग में भीखाशाह गली निवासी शहाबुद्दीन (21) घायल हो गया। पुलिस को सूचना दिए बगैर ही शहाबुद्दीन को मलदहिया स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों ने बताया कि शहाबुद्दीन के बाएं घुटने में लगी गोली को निकाल दिया गया है और उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है। बताया जाता है कि लखनऊ में तैनात एक सिपाही की पिस्टल से चली गोली से शहाबुद्दीन घायल हुआ है मगर घटना के बाद से उसका पता नहीं लगा।
बेनियाबाग स्थित पार्क में सोमवार की रात भुलेटन निवासी एक परिवार का वैवाहिक समारोह आयोजित था। बताया जाता है कि रात 11:30 बजे के लगभग नशे में धुत कुछ लोग आर्केस्ट्रा की धुन पर नाचते हुए फायरिंग कर रहे थे। इसी दौरान हुई हवाई फायरिंग में शहाबुद्दीन के पैर में गोली लगी। यह मामला मंगलवार की रात उजागर हुआ। मामले को लेकर शहाबुद्दीन के परिवारीजनों ने पूरी तरह से चुप्पी साध रखी है और कुछ भी कहने से साफ इंकार कर दिया। उनका कहना था कि किसी रंजिश में गोली नहीं चली है और सब कुछ अनजाने में हुआ है। इस संबंध में एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि डॉक्टरों की रिपोर्ट के आधार पर इंस्पेक्टर चौक अपनी ओर से मुकदमा दर्ज कराएंगे। मामला जानकारी में आते ही जांच कर कार्रवाई का निर्देश दे दिया गया है।