{"_id":"5a4bb7964f1c1bce6d8b7751","slug":"61514911638-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसील दिवस पर ग्रामीणों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहसील दिवस पर ग्रामीणों का प्रदर्शन
Updated Tue, 02 Jan 2018 10:17 PM IST
विज्ञापन
बांसडीह। बेरूआरबारी ब्लाक के मिड्ढा ग्राम सभा के ग्राम प्रधान के नेतृत्व में सैकड़ों ग्रामीण मंगलवार को बांसडीह तहसील पर आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस पर पहुंचे। इस दौरान ग्रामीणों ने जमकर प्रदर्शन किया और साथ ही मांग किया कि फर्जी तरीके से बिना प्रधान व सचिव के जानकारी के अपात्रों के हुए पट्टे को तत्काल निरस्त किया जाय और जांच कर पत्रों का चयन किया जाय। जो शासन व सरकार की मंशा है और फर्जी करने वालों के साथ अपात्र व्यक्ति पात्र बन कर जो लोग लाभ लिए हैं। उन सब पर कार्यवाही हो।
इसी के साथ ग्रामीणों ने समाधान दिवस पर लेखपाल के विरुद्ध ज्ञापन दिया और आरोप लगाया कि लेखपाल द्वारा फर्जी तरीके से अपात्र लोगों को जमीन पट्टा बिना ग्राम प्रधान के सूचना के किया गया है। ज्ञात हो कि पिछले कई महीनों से ग्राम सभा मिड्ढा में कथित फर्जी पट्टे का मामला चल रहा है । ग्राम वासियों व प्रधान द्वारा इसकी शिकायत मुख्यमंत्री सहित जिले के जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, उप जिलाधिकारी बांसडीह सहित सभी संबंधित अधिकारियों को सूचना देने के बाद भी कोई कार्यवाही नही होने पर आक्रोशित ग्रामीण तहसील परिसर पहुंच कर प्रदर्शन के साथ ही उपजिलाधिकारी अनिल चतुर्वेदी के यहां ज्ञापन सौंपा। ग्राम प्रधान सूचित शर्मा का कहना है कि पट्टा स्थगित करने का आदेश हो जाने के बाद भी लोग ग्राम सभा की जमीन पर रातों रात टीन शेड लगा लिए है। जिन लोगों को लेखपाल द्वारा पट्टा किया गया है उनमें नीलम पत्नी रवीन्द्र, अन्नू पत्नी राजू, पिंटू पुत्र माला, मालती पत्नी मुनेंद्र, संगीत पत्नी गनेश, शांति देवी पत्नी रामाश्रय, आशा देवी पत्नी स्व जगनरायन, रविता देवी पत्नी रामप्रकाश। इसकी शिकायत पुलिस को भी दी गयी है इसके बावजूद भी कोई कार्यवाही नही हो रही है जिसकी वजह से ग्राम सभा के पात्र लोगों का उनका अधिकार नही मिल पा रहा है। ज्ञापन देने वालों में राजेश राजभर, राजबली राजभर, आशा देवी पत्नी सीताराम राजभर, सुमंती राजबली राजभर, चिंता देवी पत्नी श्रीराम राजभर, तेतरी पत्नी लक्षुमन, संजू जय सनकर राजभर, इंदु पत्नी उमापति आदि सैकड़ों लोग रहे।