फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   यूपीकोका लागू होने से अपराध घटेगा : राज्यपाल

यूपीकोका लागू होने से अपराध घटेगा : राज्यपाल

Mon, 25 Dec 2017 02:37 AM IST
Updated Mon, 25 Dec 2017 02:37 AM IST
विज्ञापन
यूपीकोका लागू होने से अपराध घटेगा : राज्यपाल
वाराणसी। संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में रविवार को दीक्षांत समारोह में भाग लेने आए प्रदेश के राज्यपाल राम नाइक ने कहा कि यूपीकोका कानून लाने से अपराध में कमी आएगी। यूपी में कानून व्यवस्था को लेकर लगातार सवाल उठाए जाते रहे हैं। अखिलेश यादव की सरकार के समय भी यह बात होती थी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस बारे में गंभीरता से विचार कर रहे हैं। अपराधियों पर शिकंजा कसना बहुत जरूरी है। नया कानून इस दिशा में बहुत कारगर साबित होगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में कड़े कानून की जरूरत है, इसलिए सरकार यूपीकोका लागू करने का प्रयास कर रही है। महाराष्ट्र में मकोका लागू होने के बाद संगठित अपराध में बहुत कमी आई है। तीन तलाक के मुद्दे पर राज्यपाल नाईक ने कहा कि संसद इस पर कानून बनाने जा रही है। जन प्रतिनिधि इस मसले पर अपने विचार या सुझाव संसद को दे सकते हैं। इस कानून के लागू होने से महिलाओं का शोषण रुकेगा और वे अपना हक और न्याय आसानी से हासिल कर सकेंगी। मेरा मानना है कि बहुमत से जो कानून पास होता है, उसे सभी को मानना चाहिए। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन के सवाल पर राज्यपाल ने कहा कि उनके जैसे महान व्यक्ति बहुत कम पैदा होते हैं। अटल बिहारी के साथ काम करने का सौभाग्य मुझे मिल चुका है। वह जितने कुशल प्रधानमंत्री थे, उतने ही नेक इंसान हैं। यही वजह है कि हर वर्ग के लोग उन्हें प्यार करते हैं और उनका सम्मान करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed