फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   पहले घुड़सवारी कराई फिर लूट लिया

पहले घुड़सवारी कराई फिर लूट लिया

Tue, 19 Dec 2017 01:45 AM IST
Updated Tue, 19 Dec 2017 01:45 AM IST
विज्ञापन
पहले घुड़सवारी कराई फिर लूट लिया
वाराणसी। गंगा के उस पार रेत पर पर्यटकों को घुड़सवारी और ऊंट की सवारी कराने वालों में से ही कुछ लोग शाम ढलते ही लूटपाट पर उतारू हो जाते हैं। बीते 16 दिसंबर की शाम अर्जेंटीना की महिला के साथ भी ऐसा ही हुआ। कटेसर निवासी रमेश यादव ने पहले उसे घुड़सवारी कराई फिर अपने दो अन्य दोस्तों के साथ मिलकर उसके साथ लूटपाट की। पुलिस ने सोमवार को लूटपाट करने वाले तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। महिला ने तीनों आरोपियों की पहचान भी की है।
विज्ञापन

गिरफ्तार रमेश यादव, पिंकल यादव उर्फ राम प्रसाद यादव, वीरन यादव पुत्र कटेसर थाना मुगलसराय के रहने वाले हैं। तीनों की उम्र 22 से 25 साल के बीच है। तीनों के पास से महिला से लूटे गए दो हजार रुपये बरामद कर लिए गए हैं। एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि रमेश यादव का अपना घोड़ा है। वह दिन भर रेत पर लोगों को घुड़सवारी कराता है। पिंकल और वीरन उसके सहयोगी हैं। घटना के दिन अर्जेंटीना की महिला को रमेश ने अपने घोड़े पर घुमाया था। शाम करीब छह बजे अंधेरा होने के बाद तीनों ने महिला के पास से दो हजार रुपये लूट लिए। आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed