{"_id":"5a36adb64f1c1bce6d8b4918","slug":"61513532854-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभासद को धमकी-MAU","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभासद को धमकी-MAU
Updated Sun, 17 Dec 2017 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिरैयाकोट नगर पंचायत से नवनिर्वाचित सभासद ने जीत के बाद फूलमाला पहनकर खींची फोटो हारे प्रत्याशी के व्हाट्सएप पर भेजी, तो उसने जान से मारने की धमकी दे दी। पीड़ित ने इस संबंध में 13 दिसंबर को रिपोर्ट दर्ज कराई है।
नगर पंचायत चिरैयाकोट के वार्ड आठ अपदौपुर से विजयी सभासद मोनू यादव ने जीत के बाद फूलमाला पहनकर खींची गई फोटो चिरैयाकोट निवासी और देवरिया जेल में बंद डी नाइन गैंग से ताल्लुक रखने वाले बदमाश विक्रांत यादव के व्हाट्सएप पर तीन दिसंबर को भेजी थी। विक्रांत ने मोनू यादव के व्हाट्सएप पर धमकी दी कि फूलवा मत दिखावा, नाहीं त मातम हो जाई। मोनू ने उस नंबर पर फोन किया तो रिसीव करने वाले ने अपना नाम विक्रांत यादव बताया। साथ ही धमकी दी कि इतनी खुशी मत मनाओ वरना जान से हाथ धोना पड़ेगा, यह जीत तुम्हें भारी पड़ेगी। तुम जितना सभासद होकर कमाओगे, उतना मैं रंगदारी से एक दिन में कमा लूंगा। अब तुम कमाओ पर मुझे भी रंगदारी दो। मोनू ने बताया कि विक्रांत भी सभासदी का चुनाव लड़ा था लेकिन वह हार गया था। मोनू यादव ने 13 दिसंबर को चिरैयाकोट थाने में जानमाल की सुरक्षा की तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्रश्न यह भी उठता है कि जेल में निरुद्ध बदमाश को मोबाइल फोन कहां से मिला। सीओ मुहम्मदाबाद अनिल कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच करने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।