फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   बीएचयू के चिकित्सा अधीक्षक पर धमकी का आरोप, शिकायत

बीएचयू के चिकित्सा अधीक्षक पर धमकी का आरोप, शिकायत

Thu, 14 Dec 2017 02:17 AM IST
Updated Thu, 14 Dec 2017 02:17 AM IST
विज्ञापन
बीएचयू के चिकित्सा अधीक्षक पर धमकी का आरोप, शिकायत
वाराणसी। बीएचयू के सर सुंदर लाल अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक पर एमए के एक छात्र ने जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए लंका थाने में तहरीर दी है। इसके साथ ही उसने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री समेत पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से भी की है। अपने पत्र में छात्र ने अस्पताल में दलालों के प्रवेश पर अंकुश न लगा पाने का जिक्र करते हुए इसके लिए चिकित्सा अधीक्षक को जिम्मेदार ठहराया है। उधर, चिकित्सा अधीक्षक ने इस तरह के आरोपों को गलत बताते हुए ऐसा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

मामला नौ दिसंबर का है, जहां दिन में अस्पताल में एक रिश्तेदार के साथ गए छात्र की मौजूद युवाओं से मारपीट हुई थी। इसके विरोध में बिरला छात्रावास के छात्रों ने मारपीट करने वालों पर कार्रवाई के लिए सिंह द्वार पर धरना दिया था। धरने के दौरान भी छात्रों ने अस्पताल में दलालों की सक्रियता बढ़ने और इस पर कार्रवाई न किए जाने का चिकित्सा अधीक्षक पर आरोप लगाया था। अब लंका थानाध्यक्ष को दी तहरीर में एमए के छात्र प्रिंस कुमार सिंह ने चिकित्सा अधीक्षक पर मोबाइल पर मैसेज कर जान से मारने की धमकी का आरोप लगाया है। इस बारे में लंका एसओ ने बताया कि छात्र और चिकित्सा अधीक्षक की ओर से तहरीर मिली है। कॉल डिटेल खंगालकर साक्ष्य के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। उधर, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. ओपी उपाध्याय ने बताया कि छात्र का धमकी का आरोप निराधार है। अस्पताल में दलालों के खिलाफ कार्रवाई होती रहती है। इसी से घबराए कुछ लोग अनर्गल आरोप लगाकर अस्पताल की छवि धूमिल कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed