फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   चुनावी इम्तहान में पीएचडी से अंगूठा टेक तक

चुनावी इम्तहान में पीएचडी से अंगूठा टेक तक

Wed, 22 Nov 2017 02:06 AM IST
Updated Wed, 22 Nov 2017 02:06 AM IST
विज्ञापन
चुनावी इम्तहान में पीएचडी से अंगूठा टेक तक
वाराणसी। निकाय चुनाव में इस बार पीएचडी से अंगूठा टेक तक रहनुमाई के लिए मैदान में खम ठोक रहे हैं। सियासत की पाठशाला में कोई अपने तजुर्बे के दम पर मैदान मारने की जुगत में है तो कोई अपनी पढ़ाई-लिखाई का हवाला देकर अपनी जीत पुख्ता करने में जुटा है। 90 वार्डों से किस्मत आजमा रहे 810 प्रत्याशियों में तकरीबन 12 फीसदी उम्मीदवार उच्चशिक्षित हैं जबकि छह फीसदी प्रत्याशी ऐसे हैं, जो निरक्षर हैं। जनता की रहनुमाई के लिए एक से बढ़कर एक दावों-वादों के साथ कोई किसी से कम नहीं। चुनावी इम्तहान पास करने के लिए मतदाताओं के घर दस्तक जारी है। एक-एक वोट के लिए एड़ी-चोटी का जोर एक कर दिया गया है।
विज्ञापन

प्रत्याशियों ने नामांकन के दौरान दाखिल किए गए अपने शपथ पत्र में शैक्षिक योग्यता का उल्लेख किया है। नगर निगम के 90 वार्डों के पार्षद प्रत्याशियों पर नजर डालें तो सबसे अधिक लगभग 60 प्रतिशत प्रत्याशी ऐसे हैं, जिनकी शिक्षा प्राइमरी, जूनियर हाईस्कूल, हाईस्कूल या फिर इंटरमीडिएट है। 58 प्रत्याशी ऐसे हैं, जो परास्नातक हैं। इनमें आधा दर्जन प्रत्याशियों के पास पीएचडी की भी उपाधि है। 80 प्रत्याशी स्नातक या फिर डिप्लोमाधारी हैं। कुछ प्रत्याशी ऐसे हैं जिन्होंने खुद को साक्षर बताया है। करीब छह फीसदी प्रत्याशी ऐसे हैं जो अंगूठा टेक यानी निरक्षर हैं। जो ज्यादा पढ़ा-लिखा है वह अपनी शैक्षिक योग्यता का भी प्रचार-प्रसार कर रहा है। वहीं कई ऐसे हैं, जिनका कहना है कि पार्षद बनने के लिए जनता की सेवा का जज्बा ही काफी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed