{"_id":"59e123014f1c1bdb538b7561","slug":"61507926785-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा कार्यकर्ता गिना रहे सरकार के काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा कार्यकर्ता गिना रहे सरकार के काम
Updated Sat, 14 Oct 2017 02:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी/ रामनगर। निकाय चुनाव के लिए राजनीतिक दलों की सक्रियता बढ़ गई है। भाजपा ने शुक्रवार को वार्डों में विकास संपर्क अभियान शुरू कर दिया। तीन दिन तक शाम चार से छह बजे तक चलने वाले इस अभियान में केंद्र की मोदी और प्रदेश की योगी सरकार की उपलब्धियां लोगों को बताई जाएंगी। 18 सितंबर को विकास उत्सव पर्व मनाया जाएगा। इस कार्यक्रम में रंगोलियां बनाकर दीपावली की शुभकामनाएं दी जाएंगी। शुक्रवार को पहले दिन कार्यकर्ताओं ने जनता के बीच जाकर पंफलेट बांटे और विकास कार्य और कल्याणकारी योजनाएं गिनाईं। कार्यकर्ता स्वच्छता के साथ-साथ सामने घाट और बलुआ पुल के फायदे, आईपीडीएस के काम से जगमग हो रहीं कॉलोनियों, पाइप लाइन से गैस आपूर्ति और किसानों की कर्जमाफी के बारे में जनता को बता रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि केंद्र, राज्य की तरह निकायों में भी भाजपा के आने पर शहर और कस्बों का विकास और तीव्र गति से होगा।
उधर, पुराना रामनगर स्थित एक लॉन में शुक्रवार की शाम भाजपा की बैठक हुई, जिसमें शमशेर बहादुर सिंह ने कहा कि केंद्र की मोदी और राज्य की योगी सरकार के कामों के जरिए भाजपा नगर पालिका में परचम लहराएगी। बैठक में आशा गुप्ता, अनुपम गुप्ता, अशोक जायसवाल, सत्येंद्र सिंह, मनीष सिंह, संतोष द्विवेदी, सर्वेंद्र विक्रम सिंह, जितेंद्र पांडेय, राजकुमार, राजेंद्र शंकर, अजय प्रताप सिंह और नंदलाल आदि शामिल थे।
महापौर टिकट के लिए साधे जा रहे समीकरण
वाराणसी। महापौर की सीट पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित होने के बाद भाजपा में समीकरण साधने की जुगत शुरू हो गई है। टिकट के लिए पैरवी करने वाले लखनऊ से लेकर दिल्ली तक की दौड़ लगाने में जुट गए हैं। पार्टी में भी पिछड़ा वर्ग की ऐसी महिला उम्मीदवार की तलाश की जा रही है, जो उच्च शिक्षित और प्रखर तो हो हीे, सामाजिक सरोकार रखती हो और सबसे अहम उसकी छवि बेदाग हो। महापौर के प्रत्याशी पर अंतिम फैसला प्रदेश कमेटी करेेगी। इसके लिए निकाय चुनाव प्रभारी सलिल विश्नोई के कानपुर से लौटने का इंतजार किया जा रहा है ताकि उनके माध्यम से प्रदेश नेतृत्व को टिकट के लिए नाम भेज सकें।
विज्ञापन
रामनगर में दावेदारों की भागदौड़ तेज
रामनगर। नगर पालिका परिषद में अध्यक्ष की सीट सामान्य होते ही चुनाव लड़ने की चाहत रखने वाले नेता और समर्थक टिकट के लिए दिल्ली से लेकर लखनऊ तक अपनी पहुंच बनाने में जुट गए हैं। भाजपा, कांग्रेस, सपा और बसपा के कई नेताओं ने तो यहां तक मन बना लिया है कि यदि पार्टी से टिकट नहीं मिला तो वे निर्दल चुनाव लड़ेंगे। प्रमुख दावेदारों में रेखा शर्मा, आशा गुप्ता, सरदार सतनाम सिंह, सत्येंद्र सिंह पिंटू, संतोष द्विवेदी, राजेंद्र गुप्ता, सर्वेंद्र विक्रम सिंह, अशोक जायसवाल, लक्ष्मेश्वर शर्मा, बृजेंद्र किशोर पांडेय, सतीश श्रीवास्तव, आलोक सेठ, कमलेश यादव, धर्मेश्वर सिंह, विक्की, विपिन सिंह, सब्बीर खां के नाम लिए जा रहे हैं।
सपा नेता पत्नियों के लिए चाहते हैं टिकट
वाराणसी। महापौर की सीट का आरक्षण तय होने के बाद से सपा में टिकट के लिए करीब एक दर्जन दावेदार सामने आए हैं। जो नेता खुद चुनाव लड़ना चाहते थे, वे अब अपनी पत्नियों को टिकट बदलाने के लिए जोर-आजमाइश में जुट गए हैं। महानगर अध्यक्ष राजकुमार जायसवाल और पूर्व मंत्री समेत कई वरिष्ठ नेता दावेदारी कर रहे हैं। जायसवाल ने अपनी पत्नी को चुनाव लड़ाने की मंशा से अवगत करा दिया है। राजू यादव, संजय गुप्ता, विजय जायसवाल और प्रियांशु यादव भी दावेदारी कर रही हैं।
इस बीच पार्टी ने पूर्व मंत्री कैलाश चौरसिया को निकाय चुनाव प्रभारी बना दिया है। महापौर के पिछले चुनाव में सपा ने अपना सिंबल नहीं दिया था। सपा के चार नेता कन्हैयालाल गुप्ता, पारसनाथ, बदरुद्दीन अहमद और सुधीर सिंह चुनाव मैदान में थे। इस बार सपा अपने सिंबल पर चुनाव लड़ाएगी। टिकट वितरण में कैलाश चौरसिया की भूमिका अहम होगी।
अगले सप्ताह महापौर प्रत्याशी घोषित करेगी बसपा
वाराणसी। विधानसभा चुनाव में करारी शिकस्त के बाद और निकाय चुनाव से ठीक पहले बसपा सुप्रीमो के पूर्वांचल में दौरों की शुरुआत आजमगढ़ से होने जा रही है। मायावती 24 अक्तूबर को यहां रैली करेंगी। शुक्रवार को पहड़िया स्थित मंडलीय कार्यालय पर कोआर्डीनेटर अशोक कुमार गौतम की अध्यक्षता में हुई बैठक में मायावती की रैली के साथ ही निकाय चुनाव की तैयारी पर चर्चा की गई। महापौर पद के लिए पार्टी अपने प्रत्याशी के नाम की घोषणा जल्दी करने की तैयारी में है।
बैठक में जिला, महानगर एवं ब्लाक, सेक्टर वार कार्यकर्ताओं को रैली में ले जाने की नसीहत दी गई। साथ ही सभी को निकाय चुनाव की तैयारी में जुटने का निर्देश दिया गया। बैठक में जिलाध्यक्ष दीपचंद चौधरी, मेराज फारुकी जुग्गन सहित कई पदाधिकारी मौजूद थे।
निगम के 910 बूथों पर लगेंगी 1820 ईवीएम
वाराणसी। नगर निगम, नगर पालिका रामनगर और नगर पंचायत गंगापुर में निकाय चुनाव के लिए 973 बूथ बनाए जाएंगे। नगर निगम के 90 वार्डों में 910 बूथों पर 1820 ईवीएम लगाई जाएंगी जबकि गंगापुर और रामनगर में मतपत्र से चुनाव होंगे। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) आरआर वर्मा ने यह जानकारी दी।
बताया कि रामनगर के 25 वार्डों में 53 बूथ और गंगापुर के 10 वार्डों में 10 बूथ बनाए गए हैं। वहीं, नगर निगम के 90 वार्ड में 40 सीटें अनारक्षित, 16 ओबीसी पुरुष, 8 ओबीसी महिला, 20 सामान्य महिला, 4 अनुसूचित जाति पुरुष और 2 अनुसूचित जाति महिला के लिए निर्धारित की गई हैं। नगर पालिका रामनगर के 25 वार्डों में 10 सीटें अनारक्षित, 4 सीटें ओबीसी पुरुष, 2 सीटें ओबीसी महिला, 6 सीटें महिला सामान्य, 2 सीटें अनुसूचित जाति पुरुष और 1 सीट अनुसूचित जाति महिला के लिए हैं। वहीं, गंगापुर के 10 वार्डों में 5 सीटें अनारक्षित, 1 सीट ओबीसी पुरुष, 1 सीट ओबीसी महिला, 2 सीटें महिला सामान्य और 1 सीट अनुसूचित जाति महिला के लिए निर्धारित है।