{"_id":"59dd2e864f1c1ba7678b5268","slug":"61507667590-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीएसटी से कहीं फुस्स न हो जाए पटाखा बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीएसटी से कहीं फुस्स न हो जाए पटाखा बाजार
Updated Wed, 11 Oct 2017 02:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। इस बार दीपावली पर बाजार में पटाखे कम बिकते दिखें और धूम-धड़ाम भी कम सुनाई दे तो चौंकिएगा नहीं। दरअसल, एक जुलाई से लागू जीएसटी में पटाखों पर टैक्स 12 प्रतिशत से बढ़ाकर 28 प्रतिशत कर दिया गया है। इस कारण त्योहार से एक महीना पहले पटाखा मंगाने वाले थोक कारोबारियों ने अभी तक आर्डर ही नहीं दिया है। जो कारोबारी पहले आर्डर दे चुके थे, कम बिक्री की आशंका में उन्होंने ऐन मौके पर इसमें कटौती कर दी है।
दालमंडी में पटाखे की दुकानें एक महीने पहले सजने लगती थीं लेकिन इस बार उत्साह नजर नहीं आ रहा। दुकानदारों का कहना है कि बड़े कारोबारी हर साल पांच से छह करोड़ का पटाखा मंगाते थे। इस साल उनको डर है कि महंगाई के कारण उनका माल डंप हो सकता है। अब तक हर साल पटाखों के दाम में पांच से दस प्रतिशत तक की वृद्धि होती थी। 28 प्रतिशत जीएसटी लगने से पटाखों के दाम इस बार बढ़ जाएंगे। मो. रेहान, अनीस, राजेश आदि की मानें तो दीपावली पर पटाखों के कारोबार में इस बार इसमें गिरावट आना तय है।