{"_id":"59cc083e4f1c1b9c538b4be9","slug":"61506543678-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां दुर्गा के दर्शन-पूजन के लिए पंडालों में उमड़े श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां दुर्गा के दर्शन-पूजन के लिए पंडालों में उमड़े श्रद्धालु
Updated Thu, 28 Sep 2017 01:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दानगंज/रोहनिया/ आराजी लाइन। ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न स्थानों पर बुधवार को सप्तमी पर मां दुर्गा की प्रतिमाएं प्रतिष्ठापित कर दी गईं। इसके साथ ही मां के अलौकिक रूप का दर्शन और पूजन के लिए आस्थावानों की भीड़ उमड़ी। दोपहर से लेकर देर रात तक श्रद्धालु पूजा पंडालों में पहुंचकर मत्था टेकते रहे।
अजगरा, दानगंज, बेला, गडसरा, धरसौना, बलरामगंज में दुर्गा पूजा पंडालों में बुधवार को देर शाम दर्शनार्थियों की भीड़ उमड़ी।लोगों ने मां दुर्गा के स्वरूप का दर्शन किया। शारदीय नवरात्र की सप्तमी के दिन ग्रामीण क्षेत्र के दुर्गा पंडालों में मां की विशेष पूजा अर्चना के बाद मूर्ति को स्थापित कर श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ उनके पद को हटा दिया गया। वही मां के जयकारे से पूरा पंडाल गुंजायमान हो रहा था। आराजी लाइन सहित शाहंशाहपुर में नौरात्रि के पहले दिन से ही स्थापित दो पूजा पंडाल में भक्तजन सुबह-शाम आरती कर रहे हैं। आरती में भक्तों की भारी भीड़ हो रही है। पूजा समितियों के लोगों ने पंडाल को आकर्षक ढंग से सजाया हुआ है। पूजा पंडाल के पुजारी सुधाकर सिंह, मैनेजर, रमेश शर्मा आदि ने बताया कि यहां पर आरती नौ दिनों तक चलती है।