फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   उड़ान भरते विमान में आई तकनीकी खराबी

उड़ान भरते विमान में आई तकनीकी खराबी

Sun, 17 Sep 2017 02:07 AM IST
Updated Sun, 17 Sep 2017 02:07 AM IST
विज्ञापन
उड़ान भरते विमान में आई तकनीकी खराबी
बाबतपुर। लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, बाबतपुर से शनिवार को खजुराहो के लिए उड़ाने भरने के कुछ ही समय बाद एयर इंडिया के विमान में तकनीकी खराबी आ गई। इसकी जानकारी होने पर हड़कंप मच गया। आनन-फानन में विमान की आपात लैंडिंग कराई गई और उसमें सवार 123 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। इसके बाद सभी यात्रियों को दूसरे विमान से भेजा गया।
विज्ञापन

दोपहर में एयरपोर्ट से खजुराहो, वाया आगरा जाने वाले एयर इंडिया के विमान एआई 406 उड़ान भरी। टेक ऑफ के बाद पायलट को विमान में तकनीकी खराबी आने की जानकारी हुई। तत्काल पायलट ने एटीसी से संपर्क किया। एटीसी से इजाजत मिलते ही विमान की आपात लैंडिग कराई गई। एप्रन पर विमान के आते ही यात्रियों को सुरक्षित निकाल कर टर्मिनल भवन में लाया गया। विशेषज्ञों ने काफी देर तक विमान को दुरुस्त करने का प्रयास किया गया लेकिन सफलता नहीं मिली। इससे परेशान यात्रियों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। उसके बाद एयर इंडिया के प्रबंधन ने आगरा जाने वाले 10 यात्रियों को दूसरे विमान से दिल्ली भेजा। वहीं, खजुराहो जाने वाले 109 यात्रियों को हज यात्रियों को लेकर आए विमान से भेजा गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed