{"_id":"59bc3bf94f1c1b2e688b4d9b","slug":"61505508345-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उच्च अश्व शक्ति का 425वां रेल इंजन लोकार्पित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उच्च अश्व शक्ति का 425वां रेल इंजन लोकार्पित
Updated Sat, 16 Sep 2017 02:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। डीरेका में शुक्रवार को रेलवे बोर्ड के सदस्य (ट्रैक्शन) घनश्याम सिंह ने शुक्रवार को 425वें 4500 उच्च अश्व शक्ति श्रेणी के डुएल कैब डब्ल्यूडीपी 4डी डीजल रेल इंजन का लोकार्पण किया। लोको असेंबली शॉप में उन्होंने पूजा-अर्चना करने के बाद नवनिर्मित इंजन को हरी झंडी दिखाई।
रेलवे बोर्ड के सदस्य ने लोकार्पण से पहले महाप्रबंधक वीपी पाठक के साथ नवनिर्मित रेल इंजन के पायलट कैब का निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्य यांत्रिक इंजीनियर सुनीत शर्मा ने उन्हें इंजन की खूबियों के बारे में जानकारी दी। यह इंजन पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के सिलीगुड़ी डीजल शेड को भेजा जाएगा। वहीं, बोर्ड के सदस्य ने डीरेका के इंजन निर्माण की प्रगति पर संतोष व्यक्त किया। साथ ही कर्मचारियों के लिए 25000 रुपये सामूहिक पुरस्कार की घोषणा की। साथ ही म्यांमार को निर्यात करने के लिए बन रहे डीजल इंजन और नवनिर्मित विद्युत रेल इंजन का भी निरीक्षण किया। समारोह का संचालन मुख्य यांत्रिक इंजीनियर (उत्पादन) योगेश मोहन ने किया।