{"_id":"59920ed64f1c1bf6428b475b","slug":"61502744278-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आस्था के प्रतीक पर बैठकर खिंचाया फोटो, किया वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आस्था के प्रतीक पर बैठकर खिंचाया फोटो, किया वायरल
Updated Tue, 15 Aug 2017 02:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिंडरा (वाराणसी)। फूलपुर थाना अंतर्गत हिरामनपुर गांव में एक तालाब के किनारे स्थित उपासना स्थल की सीमेंटेड छतरी रविवार को एक युवक ने तोड़ दी। इसके बाद वहां मौजूद आस्था के प्रतीक चिह्न पर बैठकर अपनी फोटो खिंचाई और उसे फेसबुक व वाट्सएप पर वायरल कर दिया। सोमवार की सुबह मामला सार्वजनिक होते ही गुस्साए लोग मौके पर पहुंचे और समीप ही मौजूद अंत्येष्टि स्थल की चहारदीवारी का कुछ हिस्सा ढहा दिया।
जानकारी पाकर हरकत में आई पुलिस ने आरोपी हिरामनपुर गांव निवासी एजाज और उसके दोस्त शमशेर अंसारी को हिरासत में ले लिया जबकि एक अन्य की तलाश की जा रही है। फूलपुर थाने में आरोपी एजाज, शमशेर और एक अज्ञात के खिलाफ धार्मिक उन्माद फैलाने सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया है।
बताया जाता है कि रविवार की दोपहर एजाज अपने दोस्त शमशेर और एक अन्य के साथ उपासना स्थल पर पहुंचा। उसने वहां बनी छतरी तोड़ दी और इसके बाद वहां स्थापित आस्था के प्रतीक चिह्न पर बैठ गया। एजाज के साथी शमशेर और एक अन्य ने पूरे घटनाक्रम का फोटो खींचा। इसके बाद एजाज ने उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। सोमवार की सुबह घटना के संबंध में क्षेत्र के लोगों को जानकारी हुई तो मौके पर भीड़ जुटने लगी। जानकारी पाकर एसडीएम पिंडरा, सीओ पिंडरा, फूलपुर, चोलापुर, चौबेपुर व बड़ागांव थानाध्यक्ष और पीएसी के साथ एडीएम प्रशासन व एसपी ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों को समझा-बुझाकर छतरी और चहारदीवारी को प्रशासन की ओर से दुरुस्त कराया गया। एहतियातन गांव में फोर्स तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन
एसपी ग्रामीण अमित कुमार ने बताया कि हिरामनपुर गांव के प्रमोद पाठक की तहरीर पर एक नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। नामजद एजाज और उसके साथी शमशेर को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।