फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   बीएचयू में खुला स्टेट रिसोर्स सेंटर, मॉडल एसएनसीयू

बीएचयू में खुला स्टेट रिसोर्स सेंटर, मॉडल एसएनसीयू

Sun, 16 Jul 2017 02:23 AM IST
Updated Sun, 16 Jul 2017 02:23 AM IST
विज्ञापन
बीएचयू में खुला स्टेट रिसोर्स सेंटर, मॉडल एसएनसीयू
वाराणसी। बीएचयू चिकित्सा विज्ञान संस्थान के बाल रोग विभाग में नवजात शिशुओं के बेहतर इलाज के लिए मॉडल सिक न्यू बार्न केयर यूनिट (एसएनसीयू) और स्टेट रिसोर्स सेंटर चालू हो गया है। शनिवार को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने इनका उद्घाटन किया। सर सुंदर लाल अस्पताल के डॉक्टर्स लाउंज में आयोजित समारोह में मंत्री ने कहा कि मॉडल एसएनसीयू से नवजात शिशुओं का और बेहतर तरीके से उपचार हो सकेगा। प्रदेश के अस्पतालों में भी शिशुओं की चिकित्सा व्यवस्था बेहतर की जाएगी। इसके लिए सभी महिला अस्पतालों में खुले न्यू सिक बार्न केयर यूनिट हाईटेक बनाए जाएंगे।
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री ने नवजात शिशुओं की मृत्यु दर पर चिंता जताई। कहा, एक आंकड़े के मुताबिक हर साल यूपी में 1.70 लाख नवजात शिशुओं की मौत हो जाती है। इसे न्यूनतम करने के लिए सरकार गंभीर है। संस्थागत प्रसव पर जोर देते हुए मंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य कर्मी शहर और गांवों में लोगों को जागरूक करें। बताया कि यूपी में 73 एसएनसीयू हैं। पांच और बनाए जा रहे हैं। बेटा-बेटी का भेदभाव खत्म करने पर जोर देते हुए मंत्री ने बताया कि रिसोर्स सेंटर पर प्रदेश के सभी जिलों के अस्पतालों के चिकित्सकों, पैरामेडिकल स्टाफ को प्रशिक्षित किया जाएगा। कुलपति प्रो. जीसी त्रिपाठी ने बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा पर विस्तृत चर्चा की। प्रदेश की डीजी हेल्थ डॉ. नीना गुप्ता ने नवजात बच्चों के इलाज के लिए संचालित योजनाओं के बारे में बताया। आईएमएस डायरेक्टर डॉ. वीके शुक्ला, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. ओपी उपाध्याय, सीएमओ डॉ. वीबी सिंह, प्रो. अशोक कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

समारोह खत्म होते ही नाश्ते को लेकर नोकझोंक
समारोह खत्म होने के बाद नाश्ते को लेकर नोकझोंक हो गई। दरअसल, केंद्रीय मंत्री के निकलने के बाद भीड़ नाश्ते के टेबल की तरफ टूट पड़ी। यहां पहले से पैकेट तैयार रखे थे। कर्मचारी एक-एक कर सबको दे ही रहे थे कि अचानक मारामारी जैसी स्थिति बन गई। इसी बीच किसी ने वहां मेज धकेल दिया। इस पर नाराज कर्मचारियों ने पैकेट देना बंद कर दिया और नोकझोंक शुरू हो गई। सुरक्षा कर्मियों के हस्तक्षेप पर माहौल शांत हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed