फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   ‘इंट्री’ के नाम पर ट्रैफिक पुलिस कर रही अवैध वसूली

‘इंट्री’ के नाम पर ट्रैफिक पुलिस कर रही अवैध वसूली

Wed, 28 Jun 2017 02:07 AM IST
Updated Wed, 28 Jun 2017 02:07 AM IST
विज्ञापन
‘इंट्री’ के नाम पर ट्रैफिक पुलिस कर रही अवैध वसूली
वाराणसी। आरटीओ की अवैध वसूली का खेल इन दिनों रेंज के चार जिलों में सरगर्मी से छाया हुआ है। इसी बीच सामने आया है कि ट्रैफिक पुलिस भी शहर में इंट्री के नाम पर अवैध वसूली करती है और यह खेल विभागीय अधिकारियों की शह पर होता है। डीआईजी रेंज द्वारा कराई गई जांच के बाद कैंट थाने में दो आरोपियों के खिलाफ रंगदारी के आरोप में टीआई जगत कन्नौजिया ने मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं, शिकायतकर्ता का आरोप है कि मामले में सिर्फ वसूली एजेंटों के खिलाफ कार्रवाई की गई और ट्रैफिक पुलिस के जिम्मेदार अधिकारियों को बचाने का काम किया गया है।
विज्ञापन

पूर्वांचल ट्रक ओनर्स एसोसिएशन के उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने बीते 21 मार्च को डीआईजी रेंज को प्रार्थना पत्र देकर शिकायत की थी। प्रमोद का आरोप था कि देहात परमिट वाले वाहनों से अवैध तरीके से इंट्री शुल्क वसूल उन्हें शहर में चलने की अनुमति दी जाती है। वसूली करने का काम चोलापुर के कोहासी का करिया सिंह और बड़ागांव के अहरत का सतेंद्र कुमार सिंह करता है। प्रमोद ने अपनी शिकायत के साथ ही दोनों एजेंटों से बातचीत और वसूली के स्टिंग ऑपरेशन की सीडी भी डीआईजी रेंज को सौंपी थी। डीआईजी रेंज ने मामले की जांच तत्कालीन चंदौली एसपी दीपिका तिवारी और एसपी ग्रामीण आशीष तिवारी से कराई। प्रमोद ने बताया कि चंदौली एसपी ने अपनी जांच में शिकायत को सही पाया। उनकी रिपोर्ट के आधार पर करिया सिंह और सतेंद्र सिंह के खिलाफ कैंट थाने में बीते शनिवार को टीआई जगत कन्नौजिया ने रंगदारी के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया। प्रमोद सिंह ने आरोप लगाया कि उनकी मांग थी कि अवैध वसूली के इस खेल में शामिल एसपी ट्रैफिक, सीओ ट्रैफिक और ट्रैफिक इंस्पेक्टर के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया जाए। मगर, तीनों को बचाते हुए सिर्फ करिया और सत्येंद्र सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। इसलिए इस मामले की मुख्यमंत्री से भी शिकायत करेंगे। इस संबंध में एसएसपी नितिन तिवारी ने बताया कि जांच के दौरान ट्रैफिक पुलिस कर्मियों के खिलाफ कोई आरोप नहीं पाया गया इसीलिए सिर्फ करिया और सतेंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की तफ्तीश जारी है, इसमें आगे जिसकी भी संलिप्तता सामने आएगी वह कार्रवाई की जद में आएगा।
विज्ञापन


तीन सौ रुपये है इंट्री शुल्क
प्रमोद ने बताया कि उन्होंने जो स्टिंग ऑपरेशन किया था उसमें सत्येंद्र और करिया ने बताया था कि देहात परमिट वाले टेंपो सहित अन्य वाहनों को शहर में चलने के लिए प्रतिमाह तीन सौ रुपया देना पड़ता है। तीन सौ रुपये देने के बाद ऐसे वाहनों को कोई परेशान नहीं करता। इस काम में कैंट थाने के एक कारखास की भी बड़ी भूमिका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed