{"_id":"59501e2a4f1c1b555f8b461c","slug":"61498422826-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"असि के पुनरुद्धार के लिए रवींद्रपुरी में चला अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
असि के पुनरुद्धार के लिए रवींद्रपुरी में चला अभियान
Updated Mon, 26 Jun 2017 02:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। असि नदी के पुनरुद्धार के लिए रविवार को रवींद्रपुरी पुलिया के पास श्रमदान कर सफाई अभियान चलाया गया। इस दिन कुछ झाड़ियों की भी सफाई कराई गई। असि नदी मुक्ति अभियान और यमुना मिशन के कार्यकर्ताओं ने नदी के तटों पर सिल्ट की खुदाई कराकर सफाई कराई। गंगा दशहरा के दिन से असि के कायाकल्प का शुरू हुआ अभियान अब रंग लाने लगा है।
यमुना मिशन और असि नदी मुक्ति अभियान के कार्यकर्ताओं ने सहोदरबीर और रवींद्रपुरी के बीच रविवार को श्रमदान किया। नदी के दोनों किनारों पर दर्जन भर से अधिक अतिक्रमण हटाए जा चुके हैं। हरित पट्टी के विकास के साथ ही असि नदी उद्यान को संरक्षित करने के लिए ठोस कार्ययोजना बनाई जा रही है। अभियान कर्मियों का कहना था कि नदी के दूसरे हिस्सों से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जल्द ही शुरू कराई जाएगी।