फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   60 thousand people of eight villages are not getting water for two days

Varanasi News: आठ गांवों के 60 हजार लोगों को दो दिनों से नहीं मिल रहा पानी

Mon, 02 Dec 2024 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Dec 2024 12:39 AM IST
विज्ञापन
60 thousand people of eight villages are not getting water for two days
चहनियां। कस्बा सहित आसपास के आठ गांवों के 60 हजार लोगों को दो दिनों से पानी नहीं मिल पा रहा है। पानी ट्यूबवेल का स्टाटर जल जाने से आपूर्ति ठप है। लोगों का कहना है कि समस्या नई नहीं है। स्टाटर इतना घटिया और कमजोर लगाया जाता है कि वह बार-बार जल जाता है। इसके बाद भी अधिकारी नहीं सुनते। दो दिन से पानी आपूर्ति ठप है लेकिन स्टाटर बनाने के लिए कोई नहीं आया।
विज्ञापन

चहनियां जल निगम पानी टंकी से चहनियां कस्बा सहित खंडवारी,सोनहुला, बंधवापर,रानेपुर,जगरनाथपुर, रमौली ,सिंगहा, गुरेरा आदि गांवो में पानी की आपूर्ति किया जाता है। ठेकेदार के उदासीन रवैया से पानी की आपूर्ति 36 घंटे से ठप्प है । कस्बावासीयों का कहना कि जलनिगम के मनमाने रवैये से यहां पानी की समस्या हमेशा बनी रहती है । कभी मोटर जल जायेगा तो कभी लो वोल्टेज है तो कभी पाइप क्षतिग्रस्त हो जाता है । आये दिन कोई न कोई समस्या उत्पन्न हो जाती है । मुख्य मार्ग पर हैंड पंप पम्प था उसे फोरलेन हाइवे सड़क निर्माण कार्य के दौरान हटा दिया गया । जिससे पानी के लिए लोगों को भटकना पड़ रहा है। बृजेश गुप्ता,देवी सिंह,पप्पू चौहान,कल्लू गुप्ता,संतोष जायसवाल,संजय चौहान, कमलेश,संतोष बरनवाल,शिवदास जायसवाल आदि लोगो ने पानी व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed