फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   60 percent increase in booking of flight from Kashi to Patangnagar

Varanasi: काशी से पतंगनगर जाने के लिए विमान में बढ़ी 60 फीसदी बुकिंग, बाबतपुर एयरपोर्ट से भरता है उड़ान

Mon, 15 Apr 2024 07:56 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 15 Apr 2024 07:56 PM IST
सार

पंतनगर-वाराणसी विमान में बुकिंग बढ़ गई है। यह विमान दोपहर 12 बजे बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचता है। दोपहर 12.25 बजे यही विमान पंतनगर के लिए उड़ान भरता है।

विज्ञापन
60 percent increase in booking of flight from Kashi to Patangnagar
Flight - फोटो : iStock

विस्तार

चार धाम की यात्रा शुरू होने वाली है। इससे पहले ही उत्तराखंड के पंतनगर जाने के लिए वाराणसी एयरपोर्ट से बुकिंग 60 फीसदी तक बढ़ गई है। एलायंस एयर का पंतनगर-वाराणसी विमान दोपहर 12 बजे बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचता है। दोपहर 12.25 बजे यही विमान पंतनगर के लिए उड़ान भरता है।

विज्ञापन


हरिद्वार जाने के लिए यात्रियों ने टूर ऑपरेटरों के जरिये अपनी बुकिंग शुरू कर दी है। टूर ऑपरेटरों के अनुसार उत्तराखंड के लिए कुछ और नई उड़ानें शुरू हो जाएं तो यात्रियों को सहूलियत मिलेगी। 
विज्ञापन


टूर ऑपरेटर अभिषेक सिंह ने बताया कि चार धाम की यात्रा शुरू होने वाली है। यात्रियों ने बुकिंग शुरू कर दी है। बाबतपुर एयरपोर्ट से उत्तराखंड के पंतनगर एयरपोर्ट तक की एलायंस एयर की विमान सेवा है। डीजीसीए से मांग की गई है कि उत्तराखंड के अन्य एयरपोर्ट के लिए भी नई उड़ानें जल्द शुरू की जाएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed