फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   58 cases of SC-ST harassment from April to July: Dr. Ram Babu

अप्रैल से जुलाई तक एससी-एसटी उत्पीड़न के 58 मामले : डॉ. राम बाबू

Thu, 19 Aug 2021 12:56 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Aug 2021 12:56 AM IST
विज्ञापन
58 cases of SC-ST harassment from April to July: Dr. Ram Babu
उत्तर प्रदेश एससी एसटी आयोग के अध्यक्ष डॉ. रामबाबू हरित ने बुधवार को सर्किट हाउस में सरकार की योजनाओं की समीक्षा की। निर्देश दिया कि 15 नवंबर को पहली सहालग में प्रत्येक ब्लॉक में कैंप लगाकर एससी-एसटी परिवार की लड़कियों की मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में शादी कराई जाए। बैठक में बताया गया कि अप्रैल से जुलाई तक वाराणसी में एससी-एसटी उत्पीड़न के 58 मामले आए और सभी में पीड़ित पक्ष को शासन द्वारा निर्धारित आर्थिक सहायता राशि उपलब्ध करा दी गई है। जिला दिव्यांगजन अधिकारी ने बताया कि 13 दिव्यांगजनों की शल्य चिकित्सा बीएचयू व हेरिटेज अस्पताल में कराई जा चुकी है। जिला प्रोबेशन अधिकारी ने बताया कि पति की मृत्यु के बाद निराश्रित गरीब महिलाओं को पेंशन, माता-पिता को खोने वाले बच्चों को बाल सेवा योजना में आच्छादित कर सहायता दी जा रही है। डॉ. रामबाबू हरित ने निर्देश दिया कि एससी-एसटी से जुड़े मामलों में संजीदगी से काम करें और सरकार की गाइड लाइन का पालन किया जाए। उन्होंने अपने कार्यकाल की उपलब्धियां भी गिनाई। आयोग के उपाध्यक्ष राम नरेश पासवान ने कहा कि एससी-एसटी एक्ट का सदुपयोग हो और हर प्रकार के मामलों में त्वरित न्याय हो। बैठक में आयोग के सदस्य मनोज सोनकर, सदस्य अनीता सिद्धार्थ सहित मुख्य चिकित्सा अधिकारी और अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed