{"_id":"97376a6d67dcf06a72fd3c5e1b2f5dae","slug":"58-85-per-cent-voting-in-final-stage-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आखिरी चरण में 58.85 प्रतिशत मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आखिरी चरण में 58.85 प्रतिशत मतदान
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
Updated Fri, 30 Oct 2015 02:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्की झड़प के बीच जिला पंचायत सदस्य और क्षेत्र पंचायत सदस्य पदों के लिए गुरुवार को काशी विद्यापीठ और आराजीलाइन ब्लॉकों में सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हुआ।
विज्ञापन
बारिश के बावजूद चौथे और अंतिम चरण के पंचायत चुनाव में कुल 58.85 प्रतिशत मतदान हुआ। काशी विद्यापीठ ब्लॉक में 54.80 और आराजीलाइन में 62.89 प्रतिशत मतदान हुआ।
विज्ञापन
मतदान के बाद प्रत्याशियों के भाग्य के फैसले मतपेटिकाओं में बंद हो गए। चारों चरणों के चुनाव की मतगणना एक नवंबर को होगी।
काशी विद्यापीठ ब्लॉक के लोहता, मंडुवाडीह, मढ़ौली, सुसुवाही, करौंदी, भगवानपुर आदि इलाकों में बारिश के चलते सुबह कम मतदाता निकले। पूर्वाह्न 11 बजे के बाद बूथों पर मतदाताओं की भीड़ बढ़ी।
विज्ञापन
कोई छाता तो कोई रेनकोट पहनकर बूथों पर वोट डालने पहुंचा। कुछ बूथों पर फर्जी मतदान का आरोप लगाते हुए प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच कहासुनी भी हुई। पुलिस मामले को शांत कराया।
इसी प्रकार आराजीलाइन ब्लॉक में जंसा, जगतपुर, सगहट, चुरामनपुर आदि इलाकों में भी बारिश का असर दिखा। बारिश के चलते कई बुजुर्ग वोट डालने नहीं निकले।
कई बूथों पर प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच कहासुनी हुई लेकिन पुलिस ने मामले को शांत करा दिया। पंचायत एवं निकाय के सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी राजाराम वर्मा ने बताया कि सभी जगह शांतिपूर्ण तरीके से मतदान संपन्न हुआ।
चारों चरण के चुनाव के मतगणना की तैयारी की जा रही है। शुक्रवार को सांस्कृतिक संकुल में एक नवंबर को होने वाली मतगणना के लिए कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।