{"_id":"5862d3d34f1c1b445ceeae60","slug":"54-kg-mnja-seized-58-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"54 किलो मंझा जब्त, 58 गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
54 किलो मंझा जब्त, 58 गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
Updated Wed, 28 Dec 2016 02:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसएसपी नितिन तिवारी के निर्देेश पर मंगलवार को जिले भर में चाइनीज मंझा बेचने वालों के खिलाफ अभियान चलाया गया। छापेमारी में पता चला कि रोक के बाद भी दूकानदार प्रतिबंधित चाइनीज मंझा बेच रहे हैं। मकर संक्रांति के मद्देनजर पूरे पूर्वांचल में इसे खपाने की तैयारी चल रही है। पुलिस ने 54 किलो 600 ग्राम मंझा बरामद किया है। पुलिस ने 58 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, चेतगंज के हबीबपुरा में साढे़ चार साल के मासूम आयुष्मान की गर्दन में मंझा फंस गया, जिससे वह चोटिल हो गया।
कैंट सर्किल में चले अभियान में 19 लोगों को चाइनीज मांझे के साथ गिरफ्तार किया गया। इसमें 10 शिवपुर, 5 कैंट, 4 सारनाथ थान क्षेत्र से पकड़े गए। कैंट पुलिस ने छोटे बड़े कुल 150 परेतों और लगभग 140 अंटियों में मंझा बरामद किया। भेलूपुर सर्किल में 18 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। 6 मंडुआडीह, 6 भेलूपुर, 4 लंका थाने से संबंधित लोगों को गिरफ्तार किया गया। लगभग आधा से एक किलो तक चाइनीज़ मंझा बरामद किया गया।
सदर सर्किल सात लोगों को पकड़ा गया, जिसमें रोहनियां से 5 और लोहता थाने से 2 लोग पकड़े गए। कुल 28 परेतों और 15 छोटी बड़ी अटियों में चाइनीज मांझा बरामद किया गया। कोतवाली सर्किल में आदमपुर और रामनगर थाने से एक-एक लोगों को पकड़ा गया। लगभग 20 किलो चाइनीज मंझा जब्त किया गया। चेतगंज सर्किल में सिगरा, जैतपुरा और चेतगंज से चार बोरा चाइनीज मंझा बरामद किया गया। पुलिस ने कुछ लोगों को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। एसएसपी नितिन तिवारी का कहना है कि गिरफ्तार किए गए लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल उनसे पूछताछ की जा रही है।