{"_id":"573cd7124f1c1bf857ac6ea7","slug":"52-women-in-nagpur-free-gas-connection","type":"story","status":"publish","title_hn":"नागेपुर में 52 महिलाओं को फ्री गैस कनेक्शन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नागेपुर में 52 महिलाओं को फ्री गैस कनेक्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
Updated Thu, 19 May 2016 02:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री के गोद लिए गांव नागेपुर में बुधवार को उज्ज्वला योजना के तहत कौशांबी के सांसद विनोद सोनकर ने गांव की 52 महिलाओं को ईधन गैस का कनेक्शन फ्री में दिया। इस दौरान सांसद सोनकर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपना हर चुनावी वादा पूरा कर रहेे हैं। बताया कि तीन साल में पांच करोड़ गरीब महिलाओं को नि:शुल्क गैस कनेक्शन देने का लक्ष्य रखा गया है।
कौशांबी के सासंद ने केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में गांव वालों को विस्तार से जानकारी दी। शिविर में नागेपुर, कल्लीपुर, खजुरी मुबारकपुर, छतेरी, ठठरा, डोमैला, चित्रसेनपुर आदि गांव की महिलाओं सुनीता देवी, तारा देवी, चंद्रावती, राधा देवी, सुषमा आदि को गैस कनेक्शन के साथ सिलेंडर, रेगुलेटर, सुरक्षा पाइप दी गई।
इस दौरान इंडियन आयल के सहायक प्रबंधक सत्यम मिश्र ने कहा प्रदेश सरकार 2011 के आर्थिक सर्वे के आधार पर बीपीएल सूची में शामिल लोगों को उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन दिया जाना है। बेनीपुर गैस एजेंसी और छतेरी मानापुर इंडेन कंपनी के संयुक्त तत्वावधान में कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, विद्यासागर राय, रामसकल पटेल, प्रहलाद गुप्ता, सुरेंद्र जी, मुकेश प्रधान, ज्ञानेश जोशी, प्रेमनारायण पटेल, दीपू सिंह, आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
संचालन नंदलाल मास्टर ने किया। ग्राम प्रधान पारसनाथ राजभर ने अतिथियों का आभार जताया। इसी क्रम में अंतरा गैस एजेंसी की ओर से जगतपुर इंटर कालेज के मैदान पर शिविर लगाकर 40 गरीब महिलाओं को गैस का फ्री कनेक्शन और उसका साजो सामान वितरित किया। यहां ग्राम प्रधान किशोरी लाल, सुरेंद्र नारायण सिंह, अजय दुबे, राजेश खन्ना, रिषु सिंह चंदेल आदि मौजूद रहे।