{"_id":"5cdc80e2bdec2207506084cd","slug":"51557954786-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्वांचल के विकास के बिना भारत का विकास संभवन नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्वांचल के विकास के बिना भारत का विकास संभवन नहीं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सारनाथ। दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि जब तक पूर्वांचल का विकास नहीं होगा, तब तक भारत का विकास संभव नहीं है। इसी उद्देश्य से 2014 के लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़ौदा की लोकसभा सीट छोड़कर काशी को चुना। पीएम मोदी ने कहा था कि काशी को देश की सांस्कृतिक राजधानी बना दूंगा, इसे उन्होंने बखूबी निभाया।
पुरातात्विक संग्रहालय के पास बुधवार शाम आयोजित जनसभा में उन्होंने कहा कि जाति धर्म की दीवार मिटाकर पीएम मोदी ने ‘सबका साथ, सबका विकास’ के उद्देश्य के साथ काम किया। पीएम ने लोगों को खुशियां दीं तो विपक्षी लोगों ने उन्हें गाली दी। लेकिन यदि विपक्षी नेता देश को गाली देंगे तो काशी के लोग उन्हें चीर डालेंगे। यूपी में भाजपा की सरकार है, लेकिन किसी को कुछ भी बोलने से मना नहीं किया जाता, वहीं बंगाल में ममता बनर्जी सरकार किसी को कुछ बोलने नहीं दे रही है। इसका जवाब जनता उन्हें दे रही है।
शहर उत्तरी विधायक रविंद्र जायसवाल ने कहा कि 42 हजार करोड़ की लागत से मोदी ने काशी का विकास किया। हर तरफ सड़कों का जाल बिछ गया। उपचार के लिए बीएचयू में एम्स जैसा अस्पताल खोल दिया गया। कार्यक्रम को दिल्ली रेलवे बोर्ड के सदस्य रमेश चंद्र रतन ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन पवन पांडे ने किया। सभा में महानगर महामंत्री काशीनाथ अकेला, वीरेंद्र खंडेलवाल, राहुल रेशमिया, सुशील चौधरी, अभय पांडे प्रमुख रूप से शामिल रहे।