फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   रंगोली, पेंटिंग, नुक्कड़ नाटक सभी में लोकतंत्र के रंग

रंगोली, पेंटिंग, नुक्कड़ नाटक सभी में लोकतंत्र के रंग

Sun, 28 Apr 2019 02:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Apr 2019 02:43 AM IST
विज्ञापन
रंगोली, पेंटिंग, नुक्कड़ नाटक सभी में लोकतंत्र के रंग
वाराणसी। काशीवासियों को ज्यादा से ज्यादा मतदान और बेहतर सरकार चुनने के लिए रंगोली, पोस्टर और पेंटिंग से भी जागरूक किया गया। नुक्कड़ नाटक और गीतों के साथ सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने गंगा तटों पर उमड़े जनसमूह को उत्साह से भर दिया। अलग-अलग कॉलेज की टीमें जहां कैनवास पर रंगों और स्कूलों बच्चे प्ले कार्ड्स के जरिए मतदान के लिए प्रेरित कर रही थीं तो इन सबके बीच जैपुरिया स्कूल के सैकड़ों बच्चे केसरिया, सफेद और हरे रंग के यूनिफार्म में आकर्षण का केंद्र बने हुए थे।
विज्ञापन

दशाश्वमेध घाट पर नमामि गंगे की टीम ने हर-हर महादेव के नारे के साथ कार्यक्रम की शुरूआत की। बाद में भातखंडे संगीत विद्यापीठ के बच्चों ने जय हो... और तू मेरा कर्मा तू मेरा धर्मा, तू मेरा अभिमान है... गीत की प्रस्तुति से वहां मौजूद लोगों में जोश भर दिया। स्वर ध्वनि की गूंज के बाद गाइड छात्राओं ने बैंड की आकर्षक प्रस्तुति दी। इसी दौरान मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा के कलाकारों ने मतदान गीत गाया तो वहीं अक्षर पाठशाला ऋषिकल्प सोसाइटी के युवाओं ने नुक्कड़ नाटक के जरिए जागरूक किया।
विज्ञापन

इसी दौरान अस्सी घाट पर बीएचयू के संगीत एवं मंच कला संकाय के प्रमुख प्रो. राजेश शाह के नेतृत्व में अर्पिता भट्टाचार्या की टीम ने ‘हो जाओ तैयार साथियो...’ और ‘देश के हर व्यक्ति को अभिमान होना चाहिए...’ देशभक्ति गीतों से रोमांचित कर दिया। इसमें मोहिनी गांगुली, प्रियंका सहवाल, साक्षी सिन्हा, सविता, सुरभि और मुक्ता ने गायन किया। हारमोनियम पर संगत डॉ. इंद्रदेव चौधरी और तबले पर पंकज राय ने साथ दिया। बीएचयू के दृश्य कला संकाय, काशी विद्यापीठ मुख्य परिसर समेत, डॉ. विभूति नारायण सिंह परिसर गंगापुर और इंस्टीट्यूट ऑफ फाइन आर्ट्स के 55 विद्यार्थियों ने ऑन द स्पॉट पेंटिंग में हिस्सा लिया। बीएचयू के डॉ. मनीष अरोरा, डॉ. शशिकांत नाग और सुमित घोष ने इसमें सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, अहिल्याबाई घाट पर शास्त्रार्थ महाविद्यालय के वेद पाठी बटुकों ने मंगलाचरण से कार्यक्रम की शुरुआत कराई। इसके उपरांत वेद मंत्रो से श्रद्धालुओं को मतदान के लिए संकल्पित कराया। तदुपरांत भारत माता की जय, वंदेमातरम् का जयघोष करते रहे। बटुकों का नेतृत्व आचार्य पवन शुक्ला एवं आचार्य चूड़ामणि शास्त्री ने किया। कामरूप मठ के उत्तराधिकारी स्वामी जपीश्वरानंद तीर्थ एवं सद्गुणानंद तीर्थ महाराज अपने दंडी संन्यासियों के साथ उपस्थित थे। इसी दौरान घाटों पर शंखनाद और मंत्रोच्चार भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed