{"_id":"5cae57c1bdec2214323f4c33","slug":"51554929601-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्वांचल को साधने 12 को काशी आएंगे अमित शाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्वांचल को साधने 12 को काशी आएंगे अमित शाह
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह लोकसभा चुनाव में पूर्वांचल की राजनीति को साधने के लिए 12 अप्रैल को प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र में पहुंचेेंगे। प्रधानमंत्री के संसदीय कार्यालय से पूर्वांचल की 26 सीटों की समीक्षा करेेेंगे। पूर्वांचल की कई सीटों पर भाजपा उम्मीदवारों का इंतजार भी समाप्त हो सकता है। इसके अलावा बूथ कार्यकर्ताओं के साथ संवाद कर चुनाव संचालन समिति और चुनाव प्रबंधन समिति के साथ अलग-अलग बैठक करेंगे।
अमित शाह का लोकसभा चुनाव घोषणा के बाद पहली बार काशी आएंगे। पिछले लोकसभा चुनाव के अनुभवों के आधार और वर्तमान स्थिति की नब्ज टटोलकर वे छठें और सातवें चरण के चुनाव के लिए रणनीति तैयार करेंगे। इसके साथ ही काशी क्षेत्र के जिलों के बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ वे सीधा संवाद करेंगे। इसमें सोशल मीडिया से लेकर जमीनी तैयारी पर कार्यकर्ताओं में उत्साह भरेंगे। चुनाव संचालन समिति और चुनाव प्रबंधन समिति के साथ बैठक कर वाराणसी की चुनावी रणनीति तैयार करेंगे। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नामांकन की तैयारियों को अंतिम रूप देंगे। यहां बता दें कि वर्ष 2014 में राष्ट्रीय महामंत्री के रूप में अमित शाह ने भाजपा के यूपी फतह में बड़ी भूमिका निभाई थी।