फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   नई दिल्ली-मंडुवाडीह एक्सप्रेस में छापेमारी, 50 लाख का माल सीज

नई दिल्ली-मंडुवाडीह एक्सप्रेस में छापेमारी, 50 लाख का माल सीज

Sat, 16 Mar 2019 02:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Mar 2019 02:07 AM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली-मंडुवाडीह एक्सप्रेस में छापेमारी, 50 लाख का माल सीज
वाराणसी। वाणिज्य कर विभाग ने मंडुआडीह रेलवे स्टेशन पर छापेमारी कर 50 लाख रुपये से अधिक का माल सीज कर दिया। कर चोरी कर यह माल नई दिल्ली-मंडुआडीह सुपरफ ास्ट एक्सप्रेस से वाराणसी आया था। माल बचाने के लिए रेलकर्मी ट्रेन की पार्सल बोगी को काटकर यार्ड में लेकर चले गए। इसे लेकर आरपीएफ और वाणिज्य कर अफ सरों में घंटों जद्दोजहद चली। पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के डीआरएम के हस्तक्षेप के बाद ट्रेन की बोगी को फिर प्लेटफ ार्म पर लाया गया और माल को वाणिज्य कर के अफ सरों के सुपुर्द किया। एडीआरएम पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल विजय कुमार श्रीवास्तव ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। कहा- किसी रेलकर्मी की गलती पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

कर चोरी की सटीक सूचना के आधार पर शुक्रवार को जैसे ही नई दिल्ली-मंडुवाडीह एक्सप्रेस मंडुवाडीह रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर आठ पर 11:40 बजे पहुंची, वाणिज्य कर विभाग की टीम भी आ धमकी। यह देखकर रेलवे कर्मियों में अफरातफरी मच गई। पार्सल बोगी से कुछ ही माल उतारा गया था कि जांच से बचने के लिए पार्सल बोगी को शंटिंग इंजन से जोड़कर उसे यार्ड में लेकर चले गए। आरपीएफ व रेलवे कर्मी एकजुट हो गए और वाणिज्य कर अफ सरों को यार्ड में जाने नहीं दिया। वाणिज्य कर अफ सरों और रेलवे कर्मियों में काफी देर तक बहस और कहासुनी भी हुई। इसके बाद वाणिज्य कर अफ सरों ने इसकी सूचना डीआरएम को दी। मामला संज्ञान में आने के बाद डीआरएम ने बोगी को प्लेटफ ार्म पर पहुंचाने का निर्देश दिया। शाम करीब सात बजे रेलवे कर्मी बोगी प्लेटफ ार्म पर लाए, तब बोगी से माल उतारा गया।
विज्ञापन

कैंट रेलवे स्टेशन स्थित पार्सल घर पर गुरुवार देर शाम से रात तक चली विजिलेंस की जांच शुक्रवार को भी जारी रही। सूत्रों की मानें तो तौल में भी बड़ी गड़बड़ी पकड़ में आई है। विभूति एक्सप्रेस से उतरे लीज के माल की तौल में गड़बड़ी पर व्यापारी पर 25 हजार रुपये जुर्माना लगाया गया। वहीं ड्यूटी पर तैनात कई क्लर्कों की लापरवाही और मनमानी भी सामने आई, जिसकी रिपोर्ट मुख्यालय भेज दी गई है। करेंट काउंटर, रिजर्वेशन काउंटर में भी विजलेंस ने छापेमारी की। वहीं, विदेशी शेड में भी गड़बड़ी मिली। यहां रामपुर हाल्ट से 13 नग माल वाराणसी आया था। इसे बाबू ने छोड़ दिया था। विजिलेंस ने इसकी दुबारा तौल कराई जो वजन ज्यादा निकला। व्यापारी से 4,282 रुपये वसूले गए। वहीं बाबू के खिलाफ रिपोर्ट तैयार की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed