{"_id":"5c608782bdec22738563e654","slug":"51549830018-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिर्जापुर में गंगा स्नान करते वक्त डूबे दो मौसेरे भाई, गोताखोर कर रहे तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिर्जापुर में गंगा स्नान करते वक्त डूबे दो मौसेरे भाई, गोताखोर कर रहे तलाश
Mon, 11 Feb 2019 01:50 AM IST
Sayali Maurya
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,मिर्जापुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,मिर्जापुर
Published by: Sayali Maurya
Updated Mon, 11 Feb 2019 01:50 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले के अदलपुरा स्थित शीतला धाम घाट पर रविवार की दोपहर गंगा में नहाते समय दो मौसेरे भाई डूब गए। गोताखोर देर शाम तक उनकी तलाश में जुटे रहे लेकिन उनका पता नहीं लगा।
वाराणसी के गुरुधाम कॉलोनी के अमित लाल वर्मा का बेटा अनमोल वर्मा (12) और शिवाजी नगर के राजेश वर्मा का बेटा उज्ज्वल वर्मा (11) मौसेरे भाई थे। दोनों बालक अपने मामा कल्लू वर्मा के लड़के के मुंडन संस्कार में आए थे।
अनमोल अपनी बहन अन्नपूर्णा वर्मा के साथ और उज्ज्वल अपनी मां, मौसी, नानी व मामी के साथ घर से सुबह चुनार के अदलपुरा शीतला धाम दर्शन करने गया था। मुंडन के पहले सभी गंगा स्नान के लिए शीतला घाट पर गए। स्नान के दौरान दोनों बच्चे गहरे पानी में डूबने लगे।
विज्ञापन
यह देख उनकी नानी और मौसी उन्हें बचाने के लिए पानी में कूद पड़ी लेकिन वह भी डूबने लगीं। शोर होने पर घाट पर मौजूद लोगों ने बांस की लग्गी फेंककर दोनों महिलाओं को बचा लिया लेकिन अनमोल और उज्ज्वल डूब गए। पुलिस ने गोताखोरों को बुलाकर दोनों की तलाश शुरू कराई लेकिन उनका पता नहीं लगा।