फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   वाराणसी-जयपुर के बीच नई विमान सेवा 20 से

वाराणसी-जयपुर के बीच नई विमान सेवा 20 से

Tue, 01 Jan 2019 02:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jan 2019 02:46 AM IST
विज्ञापन
वाराणसी-जयपुर के बीच नई विमान सेवा 20 से
बाबतपुर। कुंभ और प्रवासी भारतीय सम्मेलन को देखते हुए स्पाइस जेट एयरलाइंस नई विमान सेवा शुरू करने जा रहा है। यह विमान लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से पिंकसिटी जयपुर के बीच 20 जनवरी से उड़ान भरेगा।
विज्ञापन

इस रूट पर इंडिगो और स्पाइस जेट की विमान सेवा पहले से ही संचालित है। स्पाइस जेट का विमान सुबह आठ बजे जयपुर से वाराणसी आता है। इंडिगो का विमान अपराह्न तीन बजे जयपुर से आता है, लेकिन यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए स्पाइस जेट ने एक और विमान शुरू करने का निर्णय लिया है। स्पाइस जेट का यह विमान एसजी 3521 शाम 4:55 बजे जयपुर से उड़ान भरकर 6:55 बजे वाराणसी पहुंचेगा। यही विमान एसजी 3522 बनकर रात आठ बजे उड़ान भरेगा जो रात्रि 10:05 बजे जयपुर पहुंचेगा। 90 सीटर इस विमान का बेसिक किराया 2,550 रुपये है। स्पाइस जेट के सेल्स मैनेजर राहुल सिंह ने बताया कि कुंभ मेला और प्रवासी भारतीय सम्मेलन को देखते हुए कई आरामदायक फीचर वाले इस विमान की सेवा शुरू करने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed