{"_id":"5c214481bdec22569632f643","slug":"51545684097-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान में बंधक बना कर मासूम से दुष्कर्म का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकान में बंधक बना कर मासूम से दुष्कर्म का प्रयास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। आदमपुर थाना अंतर्गत एक मुहल्ले में स्थित जनरल स्टोर में सोमवार की रात सात वर्षीय मासूम को बंधक बना कर दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया। प्रकरण को लेकर शिवपुर क्षेत्र के कांशीराम आवास निवासी मोहम्मद इम्तियाज उर्फ शक्ति के खिलाफ आदमपुर थाने में दुष्कर्म सहित अन्य आरोपों और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं, इस घटना से गुस्साए पीड़िता के परिजन और स्थानीय लोग आरोपी की दुकान को घेर लिए थे। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने सभी को समझा बुझाकर शांत कराया।
सात वर्षीय मासूम अपने घर के समीप स्थित जनरल स्टोर में कुरकुरे खरीदने गई थी। आरोप है कि इसी दौरान दुकानदार मोहम्मद इम्तियाज ने मासूम को भीतर बुला कर शटर नीचे गिरा दिया और दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। मासूम शोर मचाई तो थोड़ी देर बाद उसे मोहम्मद इम्तियाज ने बाहर धकेल दिया और दुकान बंद कर भाग निकला। मासूम अपने घर पहुंची और आपबीती परिजनों को सुनाई तो सभी उसे लेकर आदमपुर थाने पहुंचे। इस संबंध में इंस्पेक्टर आदमपुर ने बताया कि बच्ची को मेडिकल मुआयने के लिए भेजा गया है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसका पता लगाया जा रहा है। उधर, मुहल्ले के लोगों का कहना था कि आरोपी इस तरह की हरकतें पहले भी करता चला आया है और इस वजह से उसे कई बार लोगों ने मारापीटा भी है।