{"_id":"5bf47081bdec2269b4446863","slug":"51542746241-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन ड्रोन कैमरों से होगी गंगा घाटों की निगहबानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन ड्रोन कैमरों से होगी गंगा घाटों की निगहबानी
Updated Wed, 21 Nov 2018 02:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। देव दीपावली के दिन 23 नवंबर को गंगा घाटों पर उमड़ने वाले जनसैलाब के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था का खाका खींच लिया गया है। राजघाट से सामने घाट के बीच के गंगा घाटों की निगहबानी तीन ड्रोन कैमरों की मदद से की जाएगी। वहीं, गंगा घाटों की ओर जाने वाले मार्गों की निगरानी 49 स्थायी और 80 अस्थायी सीसी कैमरों से की जाएगी।
एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने बताया कि गंगा घाटों को तीन जोन और आठ सेक्टर में बांट कर तीन एडिशनल एसपी और आठ डिप्टी एसपी तैनात किए जाएंगे। साथ ही, 25 थानेदार जिले के और 10 थानेदार गैर जनपद के, 150 सब इंस्पेक्टर, 100 हेड कांस्टेबल, 600 कांस्टेबल, तीन कंपनी पीएसी, एक कंपनी पीएसी बाढ़ राहत दल, जल पुलिस और 11 एनडीआरएफ के जवान मोटरबोट के साथ गंगा में तैनात रहेंगे। गंगा घाटों पर बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड की टीम भ्रमणशील रहेगी। इसके अलावा खुफिया इकाइयों और पुलिस के 150 जवान सादे कपड़ों मेें राजघाट से सामने घाट के बीच गंगा घाटों पर तैनात रहेंगे। सभी थानाध्यक्षों को कहा गया है कि गंगा घाटों के किनारे स्थित होटलों, लॉजों, धर्मशालाओं और पेईंग गेस्ट हाउस का औचक निरीक्षण करें। सुरक्षा व्यवस्था और सूचना संकलन को लेकर किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बर्दाश्त की जाएगी।