फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   अंतिम संस्कार से पहले चेहरा देखने भी नहीं आईं पत्नी और साली

अंतिम संस्कार से पहले चेहरा देखने भी नहीं आईं पत्नी और साली

Tue, 13 Nov 2018 02:40 AM IST
Updated Tue, 13 Nov 2018 02:40 AM IST
विज्ञापन
अंतिम संस्कार से पहले चेहरा देखने भी नहीं आईं पत्नी और साली
वाराणसी। मुंशी घाट स्थित मकान में मृत पड़े मिले तरुण कांति बसु (65) के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद सोमवार को पुलिस ने एनजीओ राजकली महिला कल्याण समिति की मदद से हरिश्चंद्र घाट पर अंतिम संस्कार कराया। वहीं, तरुण की पत्नी सुचित्रा और उनकी बड़ी बहन सुनंदा अंतिम संस्कार से पहले चेहरा देखने भी नहीं आईं। दोनों घर में ही मौजूद रहीं। घटना को लेकर मुंशी घाट और आसपास के इलाके के चाय-पान की दुकान पर मौजूद लोगों में खासी चर्चा रही। लोगों का कहना था कि आखिरकार पढ़ालिखा परिवार अवसाद ग्रस्त कैसे हो गया।
विज्ञापन

मुंशी घाट के लोगों की शिकायत पर रविवार को पुलिस तरुण कांति बसु के घर पहुंची थी। पुलिस ने घर से तीन बंदरों और तरुण कांति का शव बाहर निकाला था। पुलिस के अनुसार तरुण कांति का शव आठ से दस दिन पुराना था। तरुण कांति की मौत कब हुई और इसकी वजह क्या थी, इसके लिए दशाश्वमेध पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन

उधर, मुहल्ले के लोगों ने तरुण कांति एक प्राइवेट कंपनी में अधिकारी के तौर पर कार्यरत थे। उनकी पत्नी सुचित्रा एमए (इतिहास) और सुनंदा एम (दर्शनशास्त्र) उत्तीर्ण थीं। प्राइवेट कंपनी से तरुण के सेवानिवृत्त होने पर घर का खर्च शिक्षिका रहीं सुनंदा की पेंशन से चलता था। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि दोनों बहनें 2011 से ही अवसादग्रस्त थीं और उनका रहन-सहन बेहद अजीबोगरीब था।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिश्तेदार कोलकाता में, नहीं आया कोई
तरुण कांति बसु के रिश्तेदार कोलकाता में रहते हैं और किसी से इस परिवार का संबंध नहीं है। पड़ोसियों और किसी अन्य से मेलजोल न होने के कारण तरुण कांति की मौत के बाद भी उनके घर कोई नहीं पहुंचा। वहीं, पुलिस और प्रशासन के स्तर से भी कोई ऐसा प्रयास नहीं किया गया कि दोनों बहनों को अस्पताल ले जाकर किसी मनोचिकित्सक से दिखाया जाए। इसके साथ ही कोई गैर सरकारी संगठन भी दोनों बहनों की सुधि लेने के लिए आगे नहीं आया और वो अपना दरवाजा बंद कर घर में पड़ी रहीं।


हम चाह रहे थे कि कुछ दिन और पति के साथ रह लेतीं
तरुण कांति की पत्नी सुचित्रा सोमवार की सुबह 10 बजे के लगभग अचानक दशाश्वमेध पुलिस चौकी पहुंची। सुचित्रा ने चौकी प्रभारी से कहा कि हम सोच रहे थे कि कुछ और दिन पति के साथ रह लेते। वो अभी जिंदा ही थे और काली पूजा का प्रसाद हमने उन्हें खिलाया था। चौकी प्रभारी ने कहा कि चलिये कबीरचौरा में डॉक्टर को दिखा देते हैं तो सुचित्रा ने मना कर दिया। चौकी प्रभारी ने कहा कि आपके पति के शव का पोस्टमार्टम होने वाला है बीएचयू चल कर चेहरा देख लीजिए। इस पर सुचित्रा ने मना कर दिया और वापस घर जाकर दरवाजा बंद कर ली। इसके बाद सुचित्रा के घर का दरवाजा नहीं खुला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed