फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   थाईलैंड के यात्री की तबीयत बिगड़ी, वाराणसी में इमरजेंसी लैंडिंग

थाईलैंड के यात्री की तबीयत बिगड़ी, वाराणसी में इमरजेंसी लैंडिंग

Sat, 06 Oct 2018 02:04 AM IST
Updated Sat, 06 Oct 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
थाईलैंड के यात्री की तबीयत बिगड़ी, वाराणसी में इमरजेंसी लैंडिंग
वाराणसी। बैंकाक से नई दिल्ली जा रहे विमान में सवार एटावट थांग कसोर्न (53) की तबीयत खराब होने पर विमान को आपात स्थिति में बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर उतारा गया। थाईलैंड निवासी यात्री को आनन-फानन में निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने मौत का कारण ब्लड प्रेशर बढ़ने से ब्रेन हैमरेज होना बताया है।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह 9:25 बजे मेेसेज मिलने के बाद एयरपोर्ट पर एक विमान को आपात स्थिति में उतारने की सूचना प्रसारित की गई। बैंकाक से सुबह 7:40 बजे 189 यात्रियों को लेकर स्पाइस जेट एयरलाइंस का विमान दिल्ली के लिए उड़ा था। विमान में सवार 25 सदस्यीय थाई ग्रुप के सदस्य कसोर्न (53) की तबीयत खराब हो गई। उस समय विमान वाराणसी हवाई क्षेत्र से गुजर रहा था। पायलट ने एटीसी को इसकी सूचना दी। इसके बाद विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराने का फैसला लिया गया।
विज्ञापन

सुबह लगभग साढ़े नौ बजे इमरजेंसी लैंडिंग के साथ ही पहले से तैयार एंबुलेंस से यात्री को नजदीक के अस्पताल ले जाया गया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कसोर्न के साथ उनकी पत्नी छयानींद्र थांग कसोर्न और बहन सहित परिवार के सात सदस्य यात्रा कर रहे थे। अन्य सदस्यों को पहले एयरपोर्ट पर और बाद में यहां के होटल में रखा गया है, जबकि अन्य यात्रियों को लेकर विमान 12:05 बजे नई दिल्ली चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed