{"_id":"5ba40e20867a557fa9002a05","slug":"51537478176-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की हत्या कर प्लास्टिक के थैले में शव फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला की हत्या कर प्लास्टिक के थैले में शव फेंका
Updated Fri, 21 Sep 2018 02:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। प्लास्टिक थैले में पैक एक अधेड़ महिला का शव छोटा लालपुर में दैत्रावीर बाबा मंदिर के समीप स्थित पोखरे के किनारे झाड़ियों में मिला है। पुलिस ने शक के आधार पर महिला के बेटे को हिरासत में लिया है। पुलिस मान रही है कि हत्या की वजह बेटे और बहु से झगड़ा हो सकती है।
सिगरा थाना अंतर्गत औरंगाबाद निवासी मीरा जायसवाल (47) की नुकीले हथियार से हत्या की गई। मीरा मंगलवार की सुबह से घर से गायब थी लेकिन इस संबंध में सिगरा थाने पर सूचना नहीं दी गई थी। गुरुवार सुबह थैले में शव देखकर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचित किया। महिला के पेट और पीठ पर किसी नुकीले हथियार से कई वार किए गए थे। नाम और पता की शिनाख्त होने पर सिगरा पुलिस मीरा के घर पहुंची तो उसका बेटा अमित मिला और पति का पता नहीं लगा जबकि बहु मायके गई हुई है।
गैस सिलेंडर बुक से हुई शिनाख्त
कैंट पुलिस को महिला के शव के पास से बरामद छोटे थैले मेें गैस सिलेंडर की किताब मिली। इसीसे उसकी शिनाख्त हुई। शव से थोड़ी ही दूर पर पानी में उसका मोबाइल भी पड़ा था। हिरासत में अमित ने पुलिस को बताया कि उसकी मां बेहद झगड़ालू थी। उस पर और उसकी पत्नी पर तरह तरह की पाबंदियां लगाती थी। पूछताछ में अमित बार बार अपने बयान भी बदल रहा था। एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि महिला के मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाली जा रही है। बेटे-बहु से झगड़े के अलावा किसी और से उनके विवाद की जानकारी नहीं मिली है।