{"_id":"5b96d742867a557e86016ff5","slug":"51536612162-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एडीजी जोन ने ट्रैफिक सिग्नलों का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एडीजी जोन ने ट्रैफिक सिग्नलों का किया निरीक्षण
Updated Tue, 11 Sep 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। रथयात्रा चौराहा, सिगरा चौराहा, साजन तिराहा और मलदहिया चौराहा पर लगाए गए ट्रैफिक सिग्नल लाइट सिस्टम का निरीक्षण करने सोमवार को एडीजी जोन पीवी रामाशास्त्री पहुंचे। इस दौरान एडीजी जोन ने सिगरा स्थित शहीद उद्यान में निर्माणाधीन सिटी सर्विलांस कमांड सेंटर का निरीक्षण भी किया और कार्य की प्रगति की जानकारी ली।
एडीजी जोन को परियोजना के अधिकारियों ने बताया कि 31 अक्तूबर तक शहर के 21 चौराहों पर सिग्नल लाइट और ऑटोमैटिक नंबर रिकगनीशन कैमरा लगाने का काम पूरा कर लिया जाएगा। नवंबर तक सभी 61 चौराहों पर यह काम कर लिया जाएगा। एडीजी जोन ने इस दौरान यातायात कर्मियों से उनकी समस्याएं जानी और एसपी ट्रैफिक सुरेश चंद्र रावत को समाधान कराने का निर्देश दिया। कहा कि चारों चौराहों पर जहां ट्रैफिक सिग्नल काम कर रहे हैं वहां मंगलवार से रेड सिग्नल क्रॉस करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।