फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   महिलाएं सशक्त होंगी तो मजबूत होगा समाज

महिलाएं सशक्त होंगी तो मजबूत होगा समाज

Sun, 09 Sep 2018 01:09 AM IST
Updated Sun, 09 Sep 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
महिलाएं सशक्त होंगी तो मजबूत होगा समाज
ज्ञानपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के नेतृत्व में शनिवार को श्यामा पब्लिक स्कूल में वीरांगना प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया। इसमें छात्राओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया गया। जिला प्रवासी पुणेंद्र सिंह ने बताया की युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यदुवंश के आह्वान पर वीरांगना प्रशिक्षण अभियान चलाया जा रहा है। कार्यक्रम संयोजक संतोष चौहान और आदर्श पांडेय ने छात्राओं को आत्मरक्षा का गुण सिखाया। उन्होंने टॉयकांडो और मार्शल आर्ट के साथ ही बेटी बचाओ बेटी पढाओ और महिला शक्ति योजना के बारे में बताया। जिलाध्यक्ष विनय पांडेय ने एंटी रोमियो स्क्वॉड, वुमेन पावर लाईन और डायल 100 की जानकारी दी। इस दौरान विद्यालय के प्रबंधक हिमांशु सचान ने मातृशक्ति से रक्षा सूत्र बांधकर उन्हे आत्म रक्षा के प्रति जागरूक किया। इसके उपरांत प्रशिक्षित छात्राओं को प्रमाण पत्र वितरित कर सम्मानित किया। इस मौके पर नवनीत मिश्र, कपिल मिर,मनोज यादव, सपना दूबे, संजय चौहान, नवरत्न शुक्ला, राजेश विंद, विशाल रावत, पीयूष सिंह आदि लोग मौजूद रहे। वहीं दूसरी तरफ भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश नेतृत्व पर शनिवार को केरल में आई बाढ़ पीड़ितों के लिए धन संग्रह किया गया। इसमे भारी संख्या में युवा मोर्चा के नौजवानों ने दुकानो और वरिष्ठ जनो से धन संग्रह कर आपदा पीड़ितों को पहुंचाने के लिए प्रदेश कार्यालय पर भेजा गया। इसमें जेपी सिंह, नवनीत मिश्रा, कपिल मिश्रा, सुनील रावत, रंजीत पटेल, रमाकांत तिवारी की मौजूदगी में धन संग्रह किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed