फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   सम्मेलन को सफल बनाने पर चर्चा

सम्मेलन को सफल बनाने पर चर्चा

Fri, 31 Aug 2018 12:36 AM IST
Updated Fri, 31 Aug 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
सम्मेलन को सफल बनाने पर चर्चा
भदोही। नगर के कटरा बाजार स्थित विवेक मधुकर माली के आवास पर गुरुवार को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक में पार्टी को मजबूत करने और एक सितंबर को होने वाले मंडलीय सम्मेलन को सफल बनाने पर चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष नागेश्वर राजभर ने कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने की जरूरत है। इसके लिए निष्ठावान कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी जाएगी। कहा पार्टी के कार्यकर्ता जनता के बीच अधिक से अधिक समय दें। लोगों की तहसील स्तर तथा सरकार की विभिन्न योजनाओं संबंधी जो समस्याएं हों उनका निराकरण में सहयोग करें। बैठक में मतदाता सूची तैयार कराने में अभी से लग जाने का पार्टी कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया गया। कहा गया कि चुनाव में पार्टी के युवा मतदाताओं को जोड़ने का काम करें। बैठक में लोगों से एक सितंबर को स्टेशन रोड स्थित एक प्रतिष्ठान में मंडलीय सम्मेलन को सफल बनाने पर भी विचार विमर्श किया गया। अध्यक्षता अशोक कुमार तिवारी और संचालन ने किया। जिला उपाध्यक्ष राकेश सिंह राजू, ओमप्रकाश यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed